पाकिस्तानी लड़की के Pawri हो रही है वीडियो के बाद अब भारतीय सेना के जवान बोले- ये हम हैं, ये हमारी गन हैं...

By अनुराग आनंद | Updated: February 21, 2021 15:05 IST2021-02-21T14:51:02+5:302021-02-21T15:05:19+5:30

पाकिस्तानी लड़की का एक पाअरी हो रही है वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद अब भारतीय सेना के जवानों ने भी एक वीडियो बनाकर शेयर किया है।

watch indian Jawans join ‘pawri ho rahi hai’ challenge | पाकिस्तानी लड़की के Pawri हो रही है वीडियो के बाद अब भारतीय सेना के जवान बोले- ये हम हैं, ये हमारी गन हैं...

पाअरी हो रही है वीडियो की तर्ज पर भारतीय सेना ने भी बनाया एक वीडियो (सोशल मीडिया साभार)

Highlightsसोशल मीडिया पर भारतीय सेना के दो जवानों का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उनके पीछे बर्फीली पहाड़ियां देखने को भी मिल रही है और सेना के दोनों जवान बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली:पाकिस्तानी लड़की के ये हम हैं, ये हमारी कार है और यहां पाअरी हो रही है...वीडियो के वायरल होने के बाद अब भारतीय सेना ने भी अपना एक वीडियो बनाया है। 

पाकिस्तानी लड़की के वायरल वीडियो से प्रेरित होकर भारतीय सेना के जवानों ने एक वीडियो बनाया, जिसमें सेना के जवान कह रहे हैं कि यह हम हैं, ये हमारी गन हैं और हम यहां पेट्रोलिंग कर रहे हैं।

इस वीडियो को आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने शेयर किया, इसके बाद इसपर 11 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। बता दें कि 2021 साल शुरू होने के बाद पाअरी हो रही है मीम इस साल के सबसे अधिक वायरल होने वाले वीडियो में से एक है।

भारतीय सेना ने भी वीडियो बनाकर शेयर किया-

भारत और पाकिस्तान दोनों ही देशों के लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। दोनों देशों के फिल्मी अभिनेताओं से लेकर बड़े नाम इस वीडियो से मिलते-जुलते वीडियो बनाकर शेयर कर रहे हैं। लेकिन, अब पाकिस्तानी लड़की के पाअरी हो रही है, वीडियो ट्रेंड से भारतीय सेना के जवानों के जुड़ने के बाद लोग वीडियो को शेयर कर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

भारतीय सेना का ये वीडियो ट्विटर पर 18 फरवरी को शेयर किया गया था-

सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें सेना के दो जवान कहते दिख रहे हैं, "ये हम हैं, ये हमारी गन है और हम यहां पेट्रोलिंग कर रहे हैं।"

 वायरल वीडियो में उनके पीछे बर्फीली पहाड़ियां देखने को भी मिल रही है और सेना के दोनों जवान बेहद खुश नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को तेजी से शेयर किया जा रहा है। ये वीडियो ट्विटर पर 18 फरवरी को शेयर किया गया था जिसे अब तक दो लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 

Web Title: watch indian Jawans join ‘pawri ho rahi hai’ challenge

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे