रोज लड़की को करता था परेशान , सबक सिखाने के लिए कर दी लड़के की धुनाई- वीडियो हुआ वायरल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 16, 2018 19:19 IST2018-07-16T19:19:14+5:302018-07-16T19:19:14+5:30

महिलाओं के साथ छेड़छाड़ का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राजस्थान के भरतपुर में हाल ही में कुछ मनचलों ने एक लड़की से लाथ सरेआम छेड़छाड़ की है।

Watch: Girl gives eve teaser a sound beating for defaming her in Rajasthan | रोज लड़की को करता था परेशान , सबक सिखाने के लिए कर दी लड़के की धुनाई- वीडियो हुआ वायरल

रोज लड़की को करता था परेशान , सबक सिखाने के लिए कर दी लड़के की धुनाई- वीडियो हुआ वायरल

भरतपुर, 16 जुलाई: महिलाओं के साथ छेड़छाड़ का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राजस्थान के भरतपुर में हाल ही में कुछ मनचलों ने एक लड़की से लाथ सरेआम छेड़छाड़ की है। जिसके बाद लड़की ने मनचलों की जमकर धुनाई कर दी है।

 इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे पीड़ित महिला कहती नजर आ रही है कि मैं यहां काम करने आती हूं और तू मेरा नाम खराब कर रहा है। इस दौरान लड़की ने लड़के की खूब पिटाई है। खबर के अनुसार  पीड़ित लड़की रोजाना सुबह जल्दी करीब 15 किलोमीटर की दौड़ लगाने के लिए घर से बाहर निकलती है।

वीडियो साभार-TOI

जहां कई दिनों से उसे एक मनचला युवक परेशान कर रहा था। घटनावाले दिन भी जब वह दौड़ कर रही थी तो तभी उसे लड़के ने छींटाकशी करनी शुरू कर दी। इस पर वाणी ने वहां घूम रहे एक बुजुर्ग से डंडा छुड़कार युवक की जमकर धुनाई कर दी। इस पर वहां पर मौजूद लोगों ने भी साथ दिया। इस दौरान इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ये वीडियो उस समय वहां मौजूद लोगों ने मोबाइल से बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

वहीं, भरतपुर के एसपी अनिल टैंक का कहना है कि इस पूके प्रकरण पर लड़की ने अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है जबकि घटना को 3 से 4 दिन हो गए हैं। वहीं, खबरों की मानें तो लड़की ने किसी भी तरह की शिकायत करने से मना कर दिया है उसके मुताबिक वह कोई भी शिकायत नहीं करना चाहती है।

Web Title: Watch: Girl gives eve teaser a sound beating for defaming her in Rajasthan

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे