बच्ची यशस्विनी ने सीएम योगी को दिया 'बुलडोजर'?, हंसकर बोले मुख्यमंत्री-बुलडोजर से खेलो और अच्छे से पढ़ाई करो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 27, 2026 15:25 IST2026-03-27T12:20:04+5:302026-03-27T15:25:16+5:30

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में विभिन्न जिलों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

watch bulldozer toy CM Yogi Adityanath the child Yashasvini says gave bulldozer told me play study well his favourite Gorakhpur, Uttar Pradesh | बच्ची यशस्विनी ने सीएम योगी को दिया 'बुलडोजर'?, हंसकर बोले मुख्यमंत्री-बुलडोजर से खेलो और अच्छे से पढ़ाई करो

photo-ani

Highlightsपुलिस को ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।गुंडागर्दी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन 'कन्या पूजन' किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलडोजर का खिलौना देते हुए बच्ची यशस्विनी सिंह ने कहा कि मैंने उन्हें बुलडोजर दिया। उन्होंने मुझसे कहा कि बुलडोजर से खेलो और अच्छे से पढ़ाई करो, मैंने उन्हें बुलडोजर इसलिए दिया क्योंकि यह उनका पसंदीदा खिलौना है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कमजोर तबके पर दबंगई दिखाने वालों को शुक्रवार को चेताया कि राज्य में गुंडागर्दी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पुलिस को ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

गोरखपुर में अपने परिजनों के साथ गोरखनाथ मंदिर पहुंची चार वर्षीय एक बच्ची ने मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ को शुक्रवार को उपहार स्वरूप ‘बुलडोजर’ भेंट किया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार, कानपुर की निवासी यशस्विनी सिंह के इस अनोखे उपहार को पाकर मुख्यमंत्री भी हंस पड़े।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में विभिन्न जिलों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "दुर्गा के 9 दिनों के अनुष्ठान की पूर्णाहुति आज होगी।

नवरात्रि की नवमी तिथि सभी प्रकार की सिद्धियों को प्रदान करने वाली, सुख और समृद्धि को लाने वाली, खुशहाली प्रदान करने वाली तिथि मैं इस अवसर पर प्रदेशवासियों को नवरात्रि की शुमकामनाएं देता हूं। उन सबके जीवन में मांं की कृपा सदैव बनी रहे, उनके जीवन में खुशी और समृद्धि हो इसकी शुमकामनाएं मैं प्रदेशवासियों को देता हूं।

नवमी तिथि पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम का पावन जन्म उत्सव भी रामनवमी के रूप में मनाया जाता है। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम भारत के सनातन धर्म की परंपरा में भारतीय जीवन पद्धति के एक अत्यंत आदर्श के रूप में हर भारतीय के लिए सदैव प्रेरणा रहे हैं..."

Web Title: watch bulldozer toy CM Yogi Adityanath the child Yashasvini says gave bulldozer told me play study well his favourite Gorakhpur, Uttar Pradesh

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे