बेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 26, 2026 15:41 IST2026-03-26T15:37:33+5:302026-03-26T15:41:08+5:30

घटना बुधवार, 25 मार्च, 2026 को जयपुर के हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह के दौरान घटी।

watch Beizzati karke izzat dene par university ka bahut-bahut shukriya Journalism Student's Blunt Remark Rajasthan Deputy CM Receiving Degree Goes Viral | बेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

सांकेतिक फोटो

Highlights ऑनलाइन व्यापक प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।राज्यपाल से मंच पर डिग्री प्राप्त करने की उम्मीद से जयपुर आए थे।प्रदर्शन बढ़ने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुधारात्मक कार्रवाई की।

जयपुरः जयपुर के हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक छात्रा राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा से डिग्री लेते समय विश्वविद्यालय पर तीखा प्रहार करती नजर आ रही है। वीडियो में डिग्री लेने के लिए मंच पर जाते हुए छात्रा कहती है कि बेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया, जिससे ऑनलाइन व्यापक प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। यह घटना बुधवार, 25 मार्च, 2026 को जयपुर के हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह के दौरान घटी।

राजस्थान अंतरारष्ट्रीय केंद्र के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उस समय नाटकीय दृश्य देखने को मिले, जब कई छात्रों ने डिग्री वितरण के तरीके को लेकर प्रबंधन के खिलाफ नारे लगाए। द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार वायरल वीडियो में दिख रही छात्रा की पहचान सारा इस्माइल के रूप में हुई है। पिछले दो बैचों के छात्र राज्यपाल से मंच पर डिग्री प्राप्त करने की उम्मीद से जयपुर आए थे।

हमें लाल बॉर्डर वाली साड़ियाँ पहनने को कहा गया था, लड़कों ने कुर्ता-पायजामा और काली चप्पलें पहनी थीं। छात्र अपने माता-पिता के साथ राज्य भर से आए थे। लगभग दो घंटे तक चले भाषणों के बाद, केवल स्वर्ण पदक विजेताओं को ही मंच पर बुलाया गया, जबकि बाकी सभी को बाद में अपनी डिग्रियाँ लेने के लिए कहा गया। सारा के अनुसार इससे छात्रों में आक्रोश फैल गया।

उन्होंने प्रशासन से पुनर्विचार करने का आग्रह किया। जब उनका अनुरोध ठुकरा दिया गया, तो उन्होंने नारे लगाने शुरू कर दिए। बाद में उन्होंने हमें बुलाया और एक-एक करके डिग्रियाँ वितरित कीं, लेकिन तब तक आक्रोश बहुत बढ़ चुका था। इसीलिए मैंने वह बात कही। हमारा बहुत समय बर्बाद हो गया। उन्होंने यह भी कहा कि यह विरोध व्यक्तिगत नहीं था, बल्कि छात्रों और उनके परिवारों के सम्मान के बारे में था।

कई ने इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए समय और पैसा खर्च किया था। इस उम्मीद में कि यह एक यादगार कार्यक्रम होगा। इस समारोह में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे और विशिष्ट अतिथि, राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा भी उपस्थित थे। अधिकारियों ने बताया कि विरोध प्रदर्शन बढ़ने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुधारात्मक कार्रवाई की।

राज्यपाल के जाने के बाद उपमुख्यमंत्री मंच पर लौटे और छात्रों को व्यक्तिगत रूप से डिग्रियां वितरित की गईं। द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, छात्रों का तर्क था कि विश्वविद्यालय को पहले ही स्पष्ट कर देना चाहिए था कि सभी छात्रों को मंच पर सम्मानित नहीं किया जाएगा क्योंकि वे अपने परिवार के साथ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि का जश्न मनाने आए थे और उन्होंने कपड़ों पर काफी पैसा खर्च किया था।

Web Title: watch Beizzati karke izzat dene par university ka bahut-bahut shukriya Journalism Student's Blunt Remark Rajasthan Deputy CM Receiving Degree Goes Viral

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे