AAP Leader Killing: काले रंग की हुडी और चेहरे पर मास्क, सीसीटीवी में कैद हत्यारा, अंधाधुंध फायरिंग कर बरसाईं 5 गोलियां, आप नेता लकी ओबेरॉय की हत्या
By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 6, 2026 16:24 IST2026-02-06T16:23:25+5:302026-02-06T16:24:14+5:30
AAP Leader Killing: स्थानीय लोग ओबेरॉय की गाड़ी की ओर दौड़े। 38 वर्षीय आम आदमी पार्टी के नेता को फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया।

photo-lokmat
जालंधरः पंजाब के जालंधर में शुक्रवार की सुबह एक गुरुद्वारे के बाहर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता लकी ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने के कुछ घंटों बाद, हत्या का सीसीटीवी फुटेज सामने आया और देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो में, काले रंग की हुडी पहने और चेहरे पर मास्क लगाए एक व्यक्ति ओबेरॉय की काले रंग की थार कार की ओर बढ़ता हुआ दिखाई देता है। फिर वह आप नेता पर अंधाधुंध फायरिंग करता है। जालंधर के मॉडल टाउन में मत्था टेकने जा रहे 'AAP' नेता लक्की ओबेरॉय की गुरुद्वारा साहिब के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या का सनसनीखेज सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, हमलावरों ने बरसाईं 5 गोलियां हैं। गौरतलब है कि हमलावर अकेला नहीं था, क्योंकि वीडियो में दिख रहा है कि एक और आदमी दोपहिया वाहन पर उसका इंतजार कर रहा था।
जालंधर के मॉडल टाउन में मत्था टेकने जा रहे 'AAP' नेता लक्की ओबेरॉय की गुरुद्वारा साहिब के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या का सनसनीखेज सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, हमलावरों ने बरसाईं 5 गोलियां#Jalandhar#PunjabNews#AAP#BreakingNews#CrimeAlert#LawAndOrder#LuckyOberoipic.twitter.com/SGOIBuIVnT
— Nandini Laxakar (@LaxakarNandini) February 6, 2026
दोनों आदमी मौके से भागने में कामयाब रहे। इस घटना से मॉडल टाउन इलाके के स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। गोली चलाने वाले के भाग जाने के बाद, स्थानीय लोग ओबेरॉय की गाड़ी की ओर दौड़े। 38 वर्षीय आम आदमी पार्टी के नेता को फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, गोली लगने से उनकी मौत हो गई।
Law and order in Punjab has collapsed under @BhagwantMann’s watch.
— Partap Singh Bajwa (@Partap_Sbajwa) February 6, 2026
The shocking daylight murder of @AAPPunjab leader Lucky Oberoi outside a gurdwara in Jalandhar, exposes the grim reality: if even ruling party leaders aren’t safe, what hope remains for ordinary citizens?
Punjab…
In another broad day murder… @AAPPunjab leader Lucky Oberoi has been shot dead in Model Town Jalandhar by two assailants who have fired 8 to 10 bullets on him.
— Bikram Singh Majithia (@bsmajithia) February 6, 2026
This has become a new norm in Punjab. Kill anyone anywhere as per whims and fancies….
Shame on you @BhagwantMann…You… pic.twitter.com/USIsZSiaCs