लाइव न्यूज़ :

सफाई कर्मियों के पैर धोते पीएम मोदी का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा चुनावी स्टंट!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: February 25, 2019 15:56 IST

सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के पैर धुलने वाला वीडियो और तस्वीर वायरल हो गए। इसके बाद यूजर्स दो खेमों में बंट गए। किसी ने इसे ऐतिहासिक बताया तो किसी ने चुनावी स्टंट।

Open in App

रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने प्रयागराज में संगम स्नान किया और मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की। इसके बाद पांच स्वच्छाग्रहियों के पैर धोकर और अंगवस्त्र प्रदान करके सम्मानित किया। इनमें छत्तीसगढ़ की ज्योति, बांदा की चौबी, नरेश कुमार, प्यारेलाल और संभल के होरीलाल थे। थोड़ी ही देर में पैर धुलते हुए उनका वीडियो और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। कुछ लोगों ने प्रधानमंत्री के इस कृत्य को ऐतिहासिक बताया तो कुछ ने चुनावी स्टंट करार दिया। कई यूजर्स ने राहुल गांधी को चैलेंज देते हुए चुटकी भी ली। आइए, जानते हैं सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या-क्या कहा?

इस वीडियो पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर करते हुए लिखा, 'मैं इस क्षण पर पूरी जिंदगी आनंदित रहूंगा। स्वच्छ भारत के सपने को सच करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाइ कर्मचारियों को सम्मानित करके। मैं स्वच्छ भारत में योगदान देने वाले प्रत्येक व्यक्ति का सलाम करता हूं।'

ट्विटर पर संजीव राजपुरोहित लिखते हैं, 'यह तो चुनाव की लीला है, वरना सफाई कर्मचारी तो प्रधानमंत्री कार्यालय में और आवास में भी हैं।'

वहीं इस कृत्य को ऐतिहासिक बताते हुए शमशीर ने लिखा, 'क्या इस से पहले का इतिहास या माइथोलॉजी में कोई जिक्र मिलता है जिसमे किसी पुरुष ने अपने से कम उम्र की व्यस्क पराई महिला के पैर धोये हों? मुझे इस से कोई आपत्ति नहीं है, सिर्फ जिज्ञासा है कि क्या ये इस तरह का पहला वाक्या है?'

संजीव शुक्ला ने ट्विटर पर लिखा, 'को भारतीय संस्कृति का संदेश एवं कभी न भुलाया जाने वाले ऐतिहासिक पल# मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज कुम्भ में स्वच्छाग्रहियों के सम्मान में उनके चरण धोए'

फेसबुक पर आशीष प्रदीप ने लिखा-

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए समीर पुष्कर लिखते हैं कि इतना गहरा अभिनय तो रणवीर पद्मावत में भी नही कर पाया था। सच में विलक्षण प्रतिभा के धनी व्यक्ति हैं।'

ट्विटर पर समीर माहेश्वरी लिखते हैं, 'आदरणीय नरेंद्र मोदी जी आज पूरा देश धन्य हो गया आप जैसा प्रधानसेवक पाकर! आज देश और दुनिया ने हमारे प्रधानसेवक जी का अलग रूप देखा जिस अंदाज से आप सफाई क्रमियों के पैर धो रहे थे यह देख आंखे नम हो गई। हम एक सौ तीस करोड़ जनता धन्य हैं जिन्हें आप जैसा प्रधानसेवक मिला!'

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवायरल वीडियोलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो