लाइव न्यूज़ :

गिद्ध 'मारीच' 15000 किलोमीटर की यात्रा के बाद मध्यप्रदेश लौटा

By संदीप दाहिमा | Updated: November 19, 2025 23:15 IST

इस साल मार्च में मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के हलाली बांध से उड़ान भरने वाला यूरेशियन ग्रिफॉन गिद्ध 'मारीच' 15,000 किलोमीटर की यात्रा पूरी करके सुरक्षित भारत लौट आया है।

Open in App
ठळक मुद्देगिद्ध 'मारीच' 15000 किलोमीटर की यात्रा के बाद मध्यप्रदेश लौटा

इस साल मार्च में मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के हलाली बांध से उड़ान भरने वाला यूरेशियन ग्रिफॉन गिद्ध 'मारीच' 15,000 किलोमीटर की यात्रा पूरी करके सुरक्षित भारत लौट आया है। एक वन अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। विदिशा के संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) हेमंत यादव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह पक्षी पाकिस्तान, अफगानिस्तान, उज्बेकिस्तान और कजाकिस्तान की यात्रा करने के बाद लौटा है। वन विभाग ‘सैटेलाइट रेडियो कॉल” से इसकी गतिविधियों पर नजर रख रहा है। डीएफओ ने कहा कि ‘ट्रैकिंग’ से गिद्धों के प्रवास और संरक्षण के बारे में जानकारी मिलती है और मारीच की हर गतिविधि पर नज़र रखी जा रही है।

यादव ने बताया कि यह पक्षी 29 जनवरी को सतना जिले के नागौर गांव में घायल अवस्था में पाया गया था। पहले मुकुंदपुर चिड़ियाघर और फिर भोपाल वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में इसका इलाज किया गया। दो महीने बाद 29 मार्च को इसे टैग लगाकर हलाली बांध से छोड़ा गया। एक विशेषज्ञ ने बताया कि ये पक्षी मृत पशुओं को खाते हैं, सड़ते हुए शवों से होने वाली बीमारियों को फैलने से रोकते हैं और पोषक तत्वों के पुनर्चक्रण में मदद करते हैं, जिससे मिट्टी और पानी की गुणवत्ता में सुधार होता है। यूरेशियन ग्रिफॉन गिद्ध यूरोप, उत्तरी अफ्रीका और एशिया के पहाड़ी, शुष्क क्षेत्रों में पाया जाता है। यह आमतौर पर 95 से 110 सेंटीमीटर लंबा होता है। इनके पंखों का फैलाव 2.5 से 2.8 मीटर तक होता है जबकि वजन 6 से 11 किलोग्राम होता है। विशेषज्ञ ने बताया कि यह गर्म हवा के झोंकों में घंटों उड़ सकता है।

 

टॅग्स :मध्य प्रदेशवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी