इस दिव्यांग लड़की का वीडियो हुआ वायरल, देखकर आप भी करेंगे तारीफ और मिलेगी प्रेरणा
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 31, 2020 17:23 IST2020-01-31T17:20:04+5:302020-01-31T17:23:10+5:30
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वारयल हो रही है, जिसे देखकर आपको प्रेरणा मिलेगी। वीडियो में 11-12 साल की लड़की को दौड़ लगाते हुए देखा जा सकता है।

इस वीडियो में 11-12 साल की दिव्यांग लड़की को दौड़ लगाते हुए देखा जा सकता है।
दुनिया में ऐसी कोई चीज नहीं है, जिसे अगर पूरी लगन से किया जाए तो वह पूरी ना हो। कहते हैं जब हौसले बुलंद हो तो हर चीज आसान लगती है। इसी तरह सोशल मीडिया पर एक वीडियो वारयल हो रहा है, जिसे देखकर आपको प्रेरणा मिलेगी। इस वीडियो में 11-12 साल की दिव्यांग लड़की को दौड़ लगाते हुए देखा जा सकता है। इस लड़की का एक पैर नहीं है, लेकिन उसके बावजूद भी दौड़ में हिस्सा लेती है। हालांकि उसके साथ दौड़ लगाने वाले बच्चे आगे निकल जाते हैं। फिर भी वह हार नहीं मानती और एक पैर व बैसाखी के सहारे दौड़ लगाती हुई अपने मुकाम पर पहुंच जाती है।
इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर सुसंता नंदा ने गुरुवार (30 जनवरी) को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि असंभव सिर्फ एक सोच होती है।
Impossible is just an opinion 🙏🏼🙏🏼 pic.twitter.com/K1WJMb2Y8X
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) January 30, 2020
ट्विटर पर मेघना गिरीश हैंडल के यूजर ने लिखा कि खूबसूरत, शुक्रिया आपका, कुछ भी असंभव नहीं हैं। मेरे लिए उसने पहला स्थान प्राप्त किया है।
Beautiful. Humbling. Thank you. Nothing is impossible. For me, she came first.
— Meghna Girish (@megirish2001) January 30, 2020
इसी तरह नेहा नाम के हैंडल से लिखा गया, 'यह बहुत खूबसूरत है। इस वीडियो को मैं अपने बच्चों को जरूर दिखाऊंगी।'
This is so beautiful... I will surely show this to son🌟👌🏻
— Neha (@IamNRGe) January 30, 2020
राजा लक्ष्मी पानीगढ़ी नाम के यूजर लिखते हैं कि वह असली विजेता है।
And she is the real winner
— RAJALAXMI PANIGRAHY (@dfhjnbxx) January 30, 2020
सोशल मीडिया पर इस 18 सेंकड की वीडियो को देखकर हर कोई इस लड़की के हौसले की तारीफ कर रहा है। इस वायरल वीडियो को अब तक 80 हजार बार देखा जा चुका है और 21 सौ बार रीट्वीट और 8 हजार बार लाइक किया जा चुका है।