लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में 58 फुट लंबा पुल गायब, पुलिस ने फेसबुक पर तस्वीरें पोस्ट कर लोगों से लगाई पता लगाने की गुहार

By आजाद खान | Updated: December 20, 2021 15:47 IST

दुनिया के सबसे बड़े और विकसित देश अमेरिका में पुल के गायब होने की घटना से लोग आश्चर्यचकित हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपहले लोगों ने इसे मजाक समझा, बाद में खोज में जुट गए।गायब पुल 58 फुट लंबा, 10 फुट चौड़ा, और 6 फुट ऊंचा है।3 नवंबर को कुछ हिस्सा गया था, 11 नवंबर को पूरा गायब हुआ।

जरा हटके: दुनिया में कैसे-कैसे काम होते हैं। कभी-कभी कुछ ऐसा होता है कि लगता है कि जैसे यह मजाक हो, लेकिन वह मजाक नहीं सच्चाई होती है। अमेरिका के एक्रोन पुलिस विभाग ने 58 फुट लंबे पुल के खो जाने पर आम लोगों से उसकी जानकारी मांगी है। विभाग ने एक फेसबुक पोस्ट पर लिखा है कि यह पुल कहीं खो गया है, क्या किसी ने इसे देखा है। अगर हां को जानकारी दें। पुलिस ने इसकी सूचना देने के लिए बाकायदा अपना नंबर भी शेयर किया है।

बनने के बाद मिडिलबरी रन पार्क में किया गया था स्थापित

पुलिस के मुताबिक पहले यह पुल (58 'लंबा, 10' चौड़ा, और 6' ऊंचा) पूर्व में मिडिलबरी रन पार्क में स्थापित किया गया था। कुछ समय बाद इसे हटाकर सीबरलिंग सेंट (हार्विक स्टैंडर्ड कॉर्पोरेशन के पीछे) के पश्चिम की ओर एक खेत में रखा गया था। 3 नवंबर को पता चला कि किसी ने इसके चारों ओर ब्रश से साफ करक बोर्डों को हटा दिया है और 11 नवंबर को पूरा पुल गायब हो गया।

चोरी से आम लोगों के साथ पुलिस भी हैरान

काफी खोजबीन के बाद जब पुलिस को यह नहीं मिला तो 11 दिसंबर को इसकी तस्वीरें फेसबुक पर शेयर कर लोगों से मदद मांगी। पहले तो लोगों ने इसे एक मजाक समझा, लेकिन बाद में वे इसको पता लगाने की कोशिश में जुटे। हालांकि अब तक पुल का पता नहीं चल सका है। घटना से आम लोगों के साथ पुलिस भी हैरान है। 

टॅग्स :USAweirdवायरल वीडियोफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी