अमेरिका में 58 फुट लंबा पुल गायब, पुलिस ने फेसबुक पर तस्वीरें पोस्ट कर लोगों से लगाई पता लगाने की गुहार

By आजाद खान | Updated: December 20, 2021 15:47 IST2021-12-20T15:41:42+5:302021-12-20T15:47:16+5:30

दुनिया के सबसे बड़े और विकसित देश अमेरिका में पुल के गायब होने की घटना से लोग आश्चर्यचकित हैं।

viral video shows 58-foot long bridge that disappeared share by police in facebook post | अमेरिका में 58 फुट लंबा पुल गायब, पुलिस ने फेसबुक पर तस्वीरें पोस्ट कर लोगों से लगाई पता लगाने की गुहार

अमेरिका में 58 फुट लंबा पुल गायब, पुलिस ने फेसबुक पर तस्वीरें पोस्ट कर लोगों से लगाई पता लगाने की गुहार

Highlightsपहले लोगों ने इसे मजाक समझा, बाद में खोज में जुट गए।गायब पुल 58 फुट लंबा, 10 फुट चौड़ा, और 6 फुट ऊंचा है।3 नवंबर को कुछ हिस्सा गया था, 11 नवंबर को पूरा गायब हुआ।

जरा हटके: दुनिया में कैसे-कैसे काम होते हैं। कभी-कभी कुछ ऐसा होता है कि लगता है कि जैसे यह मजाक हो, लेकिन वह मजाक नहीं सच्चाई होती है। अमेरिका के एक्रोन पुलिस विभाग ने 58 फुट लंबे पुल के खो जाने पर आम लोगों से उसकी जानकारी मांगी है। विभाग ने एक फेसबुक पोस्ट पर लिखा है कि यह पुल कहीं खो गया है, क्या किसी ने इसे देखा है। अगर हां को जानकारी दें। पुलिस ने इसकी सूचना देने के लिए बाकायदा अपना नंबर भी शेयर किया है।

बनने के बाद मिडिलबरी रन पार्क में किया गया था स्थापित

पुलिस के मुताबिक पहले यह पुल (58 'लंबा, 10' चौड़ा, और 6' ऊंचा) पूर्व में मिडिलबरी रन पार्क में स्थापित किया गया था। कुछ समय बाद इसे हटाकर सीबरलिंग सेंट (हार्विक स्टैंडर्ड कॉर्पोरेशन के पीछे) के पश्चिम की ओर एक खेत में रखा गया था। 3 नवंबर को पता चला कि किसी ने इसके चारों ओर ब्रश से साफ करक बोर्डों को हटा दिया है और 11 नवंबर को पूरा पुल गायब हो गया।

चोरी से आम लोगों के साथ पुलिस भी हैरान

काफी खोजबीन के बाद जब पुलिस को यह नहीं मिला तो 11 दिसंबर को इसकी तस्वीरें फेसबुक पर शेयर कर लोगों से मदद मांगी। पहले तो लोगों ने इसे एक मजाक समझा, लेकिन बाद में वे इसको पता लगाने की कोशिश में जुटे। हालांकि अब तक पुल का पता नहीं चल सका है। घटना से आम लोगों के साथ पुलिस भी हैरान है। 

Web Title: viral video shows 58-foot long bridge that disappeared share by police in facebook post

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे