लाइव न्यूज़ :

जुगाड़ लगाकर भी बॉलिंग नहीं कर पाया शख्स, वीडियो देखकर लोग बोले- इसे कहते है ओपन बुक में भी फेल होना

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 13, 2021 16:01 IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे उद्योगपति हर्ष गोयनका ने भी रिट्वीट किया है । इस वीडियो में शख्स मजेदार तरीके से बॉलिंग गेम खेलते नजर आ रहा है ।

Open in App
ठळक मुद्देशख्स ने बॉलिंग गेम खेलने के लिए भिड़ाया गजब का जुगाड़बॉलिंग ट्रैक पर जाकर स्पॉट के पास फेंकी गेंद , फिर भी हार गया लोगों ने कहा - यह ऐसा है , जब ओपन बुक में भी फेल हो जाते हैं

मुंबई :  उद्योगपति हर्ष गोयनका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं ।  वह अपने फोलॉअर्स के साथ कोई ना कोई वीडियो  या पोस्ट शेयर करते रहते हैं । हाल के दिनों में उन्होंने वीडियो शेयर किया है । जो यूजर्स के बीच इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है । इस वीडियो को देखकर खूब हंस रहे हैं । 

दरअसल आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक लड़के ने दूर से ही गेंद पिन किया और उसे घुमाने की वजह वह बॉलिंग ट्रैक में गेंद के साथ दौड़ने लगता है और फिर वह पास जाकर स्पॉट को हिट करने की कोशिश करता लेकिन फिर भी उसका निशाना सटीक नहीं बैठता । वैसे तो हम सभी जानते हैं कि बॉलिंग का खेल हर किसी के बस की बात नहीं होती इसके लिए काफी प्रेक्टिस की जरूरत होती है।

इस वीडियो को ट्विटर पर सबसे पहले सागर नाम के यूजर ने शेयर किया जिसके बाद हर्ष गोयनका ने भी इस वीडियो को रिट्वीट किया । इसके बाद उन्होंने इसका कैप्शन में लिखा, जब आप ओपन बुक टेस्ट में फेल हो जाते हैं । सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है । लोग उस पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं । एक यूजर ने  कहा कि यह ठीक वैसा ही है जवाब 2021 सत्र में 12वीं बोर्ड में फेल हो जाते हैं । वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि जब आप गेम में हैक्स का इस्तेमाल करते हैं फिर भी जीत हासिल नहीं कर पाते । अब तक इस वीडियो को 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है ।  

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी