लाइव न्यूज़ :

चलो भाई वैक्सीन-वैक्सीन ! बीच सड़क पर कंडक्टर की तरह चिल्लाने लगा शख्स, वीडियो देखकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 20, 2021 13:50 IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है , जिसमें एक शख्स वैक्सीने लेने के लिए जोर-जोर से चिल्ला रहा है । इसके इस अंदाज को देखकर आप भी हंसते -हंसते लोटपोट हो जाएंगे ।

Open in App
ठळक मुद्देवैक्सीन ले लो भाई , वैक्सीन ले लो कहकर जोर-जोर से चिल्ला रहा था शख्सलोगों ने कहा - सोए लोगों को वैक्सीन लेने के लिए जगाने आया है शख्स की आवाज सुनकर लोग हुए हंसकर लोटपोट

मुंबई : हम अक्सर बस अड्डों व सड़कों पर ऑटो वालों को लोगों को उनके गंतव्य तक छोड़ने के लिए जोर-जोर से चिल्लाते हुए सुना होगा लेकिन क्या कभी किसी को सड़क पर ‘चलो भाई कोरोना वैक्सीन…वैक्सीन लगवा लो वैक्सीन’ चिल्लाते हुए सुना है । अगर नहीं तो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो देख लीजिए । ये वीडियो देखने के बाद  आपको खूब हंसी आएगी ।  लोग कह रहे हैं कि ओ भाई, वैक्सीन वाला आया है । 

कोरोना महामारी से बचने के लिए केंद्र सरकार पहले ही लोगों से अपील कर चुकी है कि वे जल्द से जल्द वैक्सीन की दोनों डोज लगवाएं । इंटरनेट पर कोरोना वैक्सीन से जुड़ा एक मजेदार वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखने के बाद हर कोई हंस-हंसकर लोटपोट हो रहा है । दरअसल इस वीडियो में सड़क पर खड़ा एक शख्स जिस अंदाज में वैक्सीन लगवाने की बात कर रहा है, वह लोगों को काफी पसंद आ रहा है । यह शख्स बीच सड़क पर खड़े होकर लोगों से कह रहा है, चलो भाई कोरोना वैक्सीन, वैक्सीन लगवा लो वैक्सीन…जान बचाने वाली वैक्सीन ।

पहली बार में शख्स को ऐसे चिल्लाते हुए वहां मौजूद राहगीर और अन्य लोग हैरान रह गए कि आखिर माजरा क्या है लेकिन जब यह शख्स लगातार वैक्सीन ले लो वैक्सीन चिल्लाने लगा, तो लोग अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पाए और उनकी हंसी छूट पड़ती है । यह शख्स किसी कंडक्टर की तरह वैक्सीन ले लो वैक्सीन चिल्लाए जा रहा था । 

इस  वीडियो को giedde नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है । इस वीडियो को 21 हजार से ज्यादा बार देख चुके हैं । वहीं इस वीडियो को देखने के बाद लोग अपने मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं । एक यूजर ने लिखा है, सोए लोगों को जगाकर वैक्सीन लगवाना चाहता है । वहीं दूसरे यूजर ने मजाकिया लहजे में कमेंट किया है, भाई कुछ दिन पहले मुश्किल से वैक्सीन मिल रही थी और अब बुलाना पड़ रहा है । वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया है, एक गुजराती ही ऐसा कर सकता है । 

टॅग्स :वायरल वीडियोकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'