लाइव न्यूज़ :

Viral Video: सड़क पर इंस्टाग्राम रील बनाने के लिए नाच रहे पुलिसकर्मी की वीडियो वायरल, लोग भड़के, देखिए

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 18, 2024 17:51 IST

हाल हीं में मुंबई के एक पुलिसकर्मी द्वारा ड्यूटी के दौरान इंस्टाग्राम रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ड्यूटी के दौरान रील बनाने के लिए पुलिसकर्मी की भारी आलोचना हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देरील बनाने के लिए नाच रहे पुलिसकर्मी की वीडियो वायरलपीछे सड़के पर चल रहे लोग इस दृश्य को देख रहे हैंड्यूटी के दौरान रील बनाने के लिए पुलिसकर्मी की भारी आलोचना हो रही है

Viral Video: इंस्टाग्राम रील बनाना अब शौक से ज्यादा बीमारी बनता जा रहा है। सड़क पर अचानक कहीं भी नाचना शुरू कर देने वाले युवाओं की तो छोड़िये ड्यूटी पर तैनात पुलिस वाले भी इससे अछूते नहीं हैं। हाल हीं में मुंबई के एक पुलिसकर्मी द्वारा ड्यूटी के दौरान इंस्टाग्राम रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ड्यूटी के दौरान रील बनाने के लिए पुलिसकर्मी की भारी आलोचना हो रही है।

माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर साझा किए गए वीडियो में वर्दी पहने एक पुलिस अधिकारी एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ अपने फोन पर व्यस्त दिख रहा है। कुछ ही सेकंड में एक आदमी आता है और पुलिसकर्मी का फोन छीन लेता है। अधिकारी शुरू में डरा हुआ और हैरान होने का नाटक करता है लेकिन बाद में उस व्यक्ति के साथ उत्तराखंडी भाषा में इंदर आर्य द्वारा गाए गए गीत "गुलाबी शरारा" पर नृत्य करता है। 

पीछे सड़के पर चल रहे लोग इस दृश्य को देख रहे हैं, कुछ लोग इस कृत्य को अपने फोन पर रिकॉर्ड भी कर रहे हैं। हालाँकि, जिस चीज़ ने सभी का ध्यान खींचा, वह थी बिना हेलमेट के स्कूटर पर पीछे से गुजरता एक युवक। जिस अकाउंट से ये  वीडियो साझा किया गया है उसे  522.7K से अधिक बार देखा गया है। यूजर्स ने पुलिस वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इस वीडियो पर कई मजेदार प्रतिक्रियाएं भी आई हैं। जिस अकाउंट से ये वीडियो शेयर किया गया है उस पर मजाकिया लहजे में लिखा गया है कि आप रील बना लो तब तक मैं पीछे से बिना हेलमेट के निकल जाता हूं। कुछ यूजर्स ने लिखा है कि रील बनाने के चक्कर में 2000 का नुकसान हो गया। 

बता दें कि मुंबई के एक अन्य पुलिस अधिकारी अमोल कांबले अपने डांस के लिए ही प्रसिद्ध हैं। उन्हें डांसिंग पुलिस कहा जाता है। हाल ही में अमोल कांबले और जर्मन टिकटॉक स्टार नोएल रॉबिन्सन ने कोलैब वीडियो बनाई थी। रॉबिन्सन मुंबई के आसपास फिल्माए गए अपने लोकप्रिय नृत्य वीडियो के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने  रेमा और सेलेना गोमेज़ के हिट गीत काम डाउन पर कांबले के साथ मिलकर काम किया।

टॅग्स :वायरल वीडियोमुंबई पुलिसइंस्टाग्रामPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो