वीडियो: होली के नाम पर जापानी महिला के साथ बदसलूकी; युवकों ने सिर पर फोड़ा अंडा, जबरन लगाया रंग
By अंजली चौहान | Published: March 10, 2023 05:27 PM2023-03-10T17:27:46+5:302023-03-10T20:27:00+5:30
वीडियो में देखा जा सकता है कि युवकों के एक समूह ने जापानी महिला को जबरन रंग लगाया, उसके सिर पर अंडा फोड़ा और उसके साथ निंदनीय बर्ताव किया।

photo credit: twitter
नई दिल्ली: देशभर में 8 मार्च को होली मनाई गई, इसी दौरान एक होली समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो दिल्ली का बताया जा रहा है जहां कुछ युवक होली के नाम पर जापानी महिला के साथ बदसलूकी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि युवकों के एक समूह ने जापानी महिला को जबरन रंग लगाया, उसके सिर पर अंडा फोड़ा और उसके साथ मारपीट की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर युवकों के प्रति यूजर्स का गुस्सा फूटा है, यूजर्स युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
For those who were against the #BHARATMATRIMONY Holi campaign. A Japanese tourist in India. Imagine your sister, mother or wife being treated like this in another county? Maybe you will understand then. pic.twitter.com/VribIpXBab
— Ram Subramanian (@iramsubramanian) March 10, 2023
त्योहार की आड़ में महिला संग छेड़छाड़
सोशल मीडिया पर दिल्ली में युवकों द्वारा खेली जा रही होली का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा। वीडियो में 'होली है' का नारा बुलंद है और इस बीच कुछ युवकों का समूह जापानी महिला को जबरन पकड़ लेता है। इस दौरान महिला खुद को बचाने के लिए वहां से जाने की कोशिश करती है लेकिन युवकों ने उसे पकड़ रखा है, जिसके कारण वह जा नहीं पाती।
युवकों से जापानी महिला बचने के लिए अपना चेहरा छिपाती हुई दिखाई दे रही है। इसी बीच एक युवक महिला के सिर पर अंडा तोड़ देता है। किसी तरह महिला खुद को युवकों के समूह से खुद को अलग करती है लेकिन युवकों ने चारों ओर से उसे घेरा होता है। इस बीच महिला एक युवक को थप्पड़ मार देती है जो उसे जबरन पकड़ने की कोशिश करता।
इसके बाद महिला किसी तरह से वहां से जाने में कामयाब होती है। हालांकि, महिला बुरी तरह से भीग चुकी होती है और उसका चेहरा रंग के कारण पहचान में भी नहीं आ रहा होता है।
बता दें कि वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने मामले में दिल्ली पुलिस और राष्ट्रीय महिला आयोग को दखल देने की मांग की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनसीडब्ल्यू महिला ने महिला से संपर्क स्थापित करने की कोशिश की है। मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं मिली है।