लाइव न्यूज़ :

गुजरात के पॉश इलाके में रात में सड़क पर घूम रहे थे आधा दर्जन शेर, वीडियो हुआ वायरल

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 14, 2019 16:44 IST

सोशल मीडिया पर जंगल के राजा शेर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। करीब आधा दर्जन शेर रिहायशी इलाके की सड़क पर रात के वक्त टहलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो गुजरात का बताया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर जंगल के राजा शेर का वीडियो वायरल हो रहा है।वीडियो में करीब आधा दर्जन शेर रिहायशी इलाके में रात के वक्त सड़क पर घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं।

रात के दौरान सड़क पर शेरों की चहलकदमी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो गुजरात के जूनागढ़ का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि गिरनार वाइल्डलाइफ सेंचुरी के पास रात के समय कुछ शेरों को सड़क पर देखा गया।

समाचार एजेंसी एएनआई ने करीब सवा मिनट का वीडियो ट्वीट किया है। वीडियो में करीब आधा दर्जन शेर सड़क पर टहलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियों में कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनाई दे रही है, संभवत: वे शेरों को देखकर ही भौंक रहे होंगे लेकिन जंगल के राजा पर इसका कोई प्रभाव नहीं दिख रहा है, वे बेखौफ दिखाई दे रहे हैं।

शेर जिस जगह पर चहलकदमी करते दिख रहे हैं वहां पानी भी दिखाई दे रहा है। इससे अंदाजा लग रहा है कि रात में बारिश के दौरान या उसके बाद शेर सेंचुरी छोड़ सड़क पर निकल आए होंगे।

हैरानी की बात यह है कि वीडियो में शेर जिस जगह दिखाई दे रहे हैं वह रिहायशी और पॉश इलाका मालूम होता है। ऐसा वीडियो में दिख रहे घरों और सड़क पर खड़ी कारों को देखते हुए लग रहा है।

एएनआई के वीडियो के जवाब में एक यूजर ने भी वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें बारिश के दौरान शेर सड़क पर चलते-फिरते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो किसी ढाबे या चाय की दुकान से शूट किया हुआ मालूम होता है क्योंकि वहां कढ़ाई समेत कुछ बर्तन और कुर्सियां भी दिख रही हैं। वीडियो में लोग स्थानीय बोली में बात करते हुए सुनाई दे रहे हैं।

खबर लिखे जाने तक एएनआई के वीडियो को साढ़े तेरह हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका था। वीडियों पर लोगों की ढेरों प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, ''वे सड़क पर नहीं हैं.. सड़कें जंगल के अंदर हैं। शेर हमेशा अपने क्षेत्र को चिह्नित करता है.. वह क्षेत्र जहां वे शिकार करते हैं।'' एक यूजर ने लिखा, ''वे इंसानी चिड़ियाघर देखने गए थे।''

टॅग्स :वायरल वीडियोवायरल कंटेंटगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी