लाइव न्यूज़ :

Viral Video: इंडिया गेट पर लड़की संग थिरका विदेशी शख्स, भोजपुरी गाने पर जबरदस्त डांस का वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: October 26, 2024 14:36 IST

Viral Video: वीडियो में एक भारतीय लड़की इंडिया गेट के पास एक विदेशी के साथ भोजपुरी गाने पर डांस करती दिख रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और सभी प्लेटफार्मों पर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है।

Open in App

Viral Video: दिल्ली के इंडिया गेट को देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। विदेशी लोगों का भारत आना और यहां का खाना, नाच-गाना पसंद करना बहुत आम बात है। विदेशी लोगों को हमेशा से ही भारतीय नाच-गाने में रूचि रही है जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर आपने कई बार देखी होगी। 

लेकिन क्या कभी आपने किसी विदेशी पर्यटक को सरेआम देसी लड़की के साथ भोजपुरी गाने पर थिरकते देखा है? नहीं ना; लेकिन हाल ही में इंडिया गेट पर कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। दरअसल, दिल्ली के इंडिया गेट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक विदेश आदमी एक लड़की के साथ जबरदस्त डांस कर रहा है। और तो और वो किसी हिंदी गाने पर नहीं नाच रहा बल्कि भोजपुरी गाने पर डांस कर रहा है। यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है जिसे देख लोग ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं।

इंडिया गेट के पास रिकॉर्ड किए गए वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर व्यापक ध्यान आकर्षित किया है। वीडियो को सनम नाम की डांसिंग गर्ल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वह अक्सर विदेशियों के साथ मिलकर डांस वीडियो बनाती हैं। संबंधित वायरल वीडियो में, वह शिवानी सिंह और खेसारी लाल यादव द्वारा गाए गए भोजपुरी गाने पर एक अमेरिकी व्यक्ति के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।

बीट्स के साथ तालमेल बिठाते हुए ऊर्जावान डांस वीडियो अपलोड होने के तुरंत बाद वायरल हो गया। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों ने कमेंट्स किए हैं।

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए, एक इंस्टाग्राम यूजर ने टिप्पणी की, "देखिए, बिहार के लोग विदेशियों को भी अपनी धुन पर नचा रहे हैं।" 

एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, "ऐसा लग रहा है कि लड़की विदेशी का मजाक उड़ा रही है - उसे पता ही नहीं है कि कैसे डांस किया जाता है।" एक अन्य ने लिखा, "विदेशी को भी मजा आ रहा है डांस करने में।"

टॅग्स :वायरल वीडियोदिल्लीUSसोशल मीडियाइंस्टाग्रामभोजपुरी गाना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'