लाइव न्यूज़ :

Viral Video: अंग्रेजी बोलने वाला तोता! खुद को बताता है आइंस्टाइन, हर जानवर की आवाज निकालने में माहिर, इंटरनेट पर मचाया धमाल

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 20, 2024 16:34 IST

हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक तोता साफ-साफ अंग्रेजी बोलता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में तोता माइक की मदद से वीडियो क्रिएटर से बात कर रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देतोता साफ-साफ अंग्रेजी बोलता हुआ नजर आ रहा हैतोता माइक की मदद से वीडियो क्रिएटर से बात कर रहा थान सिर्फ अंग्रेजी बोलता है बल्कि हर तरह के जानवरों की आवाज भी निकालता है

Viral Video: आपने बोलने वाला तोता देखा होगा। आपने किसी का नाम लेकर बुलाने वाला, गाना गाने वाला या सबकी आवाज का नकल करने वाला तोता भी देखा होगा। लेकिन क्या आपने ऐसा तोता देखा है जो अंग्रेजी बोलता हो! अगर इतने से ही चौंक गए तो जरा रुकिए, जिस तोते की हम बात कर रहे हैं वह न सिर्फ अंग्रेजी बोलता है बल्कि हर तरह के जानवरों की आवाज भी निकालता है। 

हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक तोता साफ-साफ अंग्रेजी बोलता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में तोता माइक की मदद से वीडियो क्रिएटर से बात कर रहा था। जैसे ही लोगों से कुछ पूछा जाता है तो पक्षी तुरंत जवाब देता है। इतना ही नहीं तोते से जब अपने बारे में बताने को कहा जाता है तो ये खुद को आइंस्टाइन बताता है।

ये तोता दूसरे जानवरों की आवाज भी निकाल सकता है। वीडियो में तोते ने कुत्ते, बिल्ली, चिड़िया, गधे जैसे कई अन्य जानवरों की आवाज निकाल कर दिखाई। वीडियो को @birdslover212 नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो अपलोड होते ही वायरल हो गया। वीडियो पर लोगों ने कई तरह से प्रतिक्रिया दी है और नीचे कमेंट्स की बौछार कर दी। 

वीडियो के कैप्शन में कहा गया है, आइंस्टीन द नेम-व्हिस्परिंग वंडर! यह वीडियो दो हफ्ते पहले सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था और इसे दस लाख से ज्यादा बार देखा गया। वीडियो को हजारों लोगों ने लाइक और शेयर किया है। कमेंट में लोगों ने तोते की तारीफ करते हुए लिखा है कि यह बहुत सारे इंसानों से ज्यादा समझदार है। बताया गया है कि यह एक अफ्रीकन ग्रे तोता है। तोते की यह प्रजाति बेहद ही समझदार होती है। कुछ लोगों ने कहा है कि अब से कोई उन्हें जानवरों जैसी बुद्धि वाला कहेगा तो उन्हें बुरा नहीं लगेगा। 

टॅग्स :वायरल वीडियोइंस्टाग्रामफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी