Viral Video: अब लीजिए कुल्हड़ वाली चाय के साथ कुल्हड़ वाला मोमोज, राजधानी दिल्ली के जायके का खास अंदाज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 9, 2021 18:14 IST2021-12-09T18:12:32+5:302021-12-09T18:14:49+5:30

तरह-तरह के मसालों को मिलाकर बनाया गया कुल्हड़ वाले मोमोज को खाने के लिए दिल्ली वासियों के मुंह में पानी आ रहा है। इसके वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं।

viral video delhi street vendor selling strange kulhad momos internet uers divided | Viral Video: अब लीजिए कुल्हड़ वाली चाय के साथ कुल्हड़ वाला मोमोज, राजधानी दिल्ली के जायके का खास अंदाज

Viral Video: अब लीजिए कुल्हड़ वाली चाय के साथ कुल्हड़ वाला मोमोज, राजधानी दिल्ली के जायके का खास अंदाज

Highlightsइस वीडियो को इंस्टाग्राम फूड ब्लॉगर @payaishi_foodie ने अपलोड किया है।यह मोमोज दिल्ली में कृष्णा नगर इलाके में मिल रहा है, लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। मोमोज का यह वीडियो लोग जमकर शेयर भी कर रहे हैं।

दिल्ली: क्या जायका है, अभी तक हम कुल्हड़ वाली चाय पीते थे अब खाने के नए अंदाज के साथ आ गया है नई चीजें, जिसे देखकर सबके मुंह में पानी आ जा रहा है। जो लोग दिल्ली आते हैं तो वे दिल्ली के मोमोज जरूर खाते हैं, लेकिन अब मोमोज सिर्फ स्वाद के लिए नहीं खाया जा रहा, बल्कि इसलिए भी खाया जा रहा है कि वह अब प्लेट के बजाए कुल्हड़ में मिलेगा। जी हां- कुल्हड़ वाला मोमोज।

क्यों पसंद कर रहे हैं लोग 

दिल्ली में कुल्हड़ वाले मोमोज को लोग पसंद कर रहे हैं। इसके दो फायदे हैं, एक तो दिल्ली के प्रदूषण में कुल्हड़ के उपयोग से कमी आएगी तो दूसरा यह कुल्हड़ वाली चाय की तरह एक अलग अंदाज और सोंधी महक देता है।

किसने बनाया इसका वीडियो

इसको लेकर एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम फूड ब्लॉगर @payaishi_foodie ने अपलोड किया है। इसमें स्ट्रीट वेंडर ने शिमला मिर्च, मक्का, प्याज, तरह-तरह की चटनी और मसालों का इस्तेमाल कर एक मसाला बनाते दिख रहा है। फिर उसने मिश्रण में मोमोज मिलाए और इसे तब तक मिलाते रहे जब तक कि वे मसाले में नहीं मिल जाते। इसके बाद, उन्होंने मैरीनेट किए हुए मोमोज को एक कुल्हड़ में रखा और इसे पनीर के साथ सजाकर बेक करने के बाद खिला रहा है। इसे लाखों लोग देख चुके हैं। यह मोमोज दिल्ली में कृष्णा नगर में मिल रहा है।

Web Title: viral video delhi street vendor selling strange kulhad momos internet uers divided

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे