कभी देखा है ऐसा! शादी के बीच में सोने लगी दुल्हन, मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 18, 2021 16:39 IST2021-12-18T16:39:54+5:302021-12-18T16:39:54+5:30

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन सोफे पर बैठे-बैठे झपकी लेती नजर आ रही है।

Viral video bride dozes off during wedding internet users says its so cute | कभी देखा है ऐसा! शादी के बीच में सोने लगी दुल्हन, मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

अपनी शादी में सोने लगी दुल्हन (फोटो- इंस्टाग्राम वीडियो ग्रैब)

शादी हर किसी की जिंदगी के अहम लम्हों में से एक होता है। भारतीय शादी तो और भी खास होते हैं। इसमें व्यस्तताएं भी खूब होती हैं और कई बार ये बुरी तरह थका देती हैं। कई बार रिवाज वगैरह तो इतने लंबे खिंच जाते हैं कि पूरी रात निकल जाती है।

आप सोच रहे होंगे कि हम इस बारे में क्यों बात कर रहे हैं। दरअसल एक बेहद मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दुल्हन जिस अंदाज में नजर आ रही है, उसे देख सोशल मीडिया पर यूजर्स की हंसी छूट रही है और मजेदार कमेंट आ रहे हैं। आप भी इसे देखकर मुस्कुराए बिना नहीं रहेंगे।

अपनी शादी में सोने लगी दुल्हन

वायरल हो वीडियो क्लिप 'बैटर्ड सूटकेस' नाम के यूजर अकाउंट से इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है। वीडियो में एक दुल्हन सुंदर लाल साड़ी में सजी सोफे पर बैठी नजर आ रही है सिर हिला रही है। ठीक इसके पास दूल्हा खड़ा है। 

कैमरा जूम होते ही नजर आता है कि दुल्हन दरअसल झपकी ले रही है। उसकी झपकी लेने के दौरान किसी ने वीडियो बना ली। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'जब सुबह के 6.30 बजे हो और शादी जारी रहे।'

वीडियो पोस्ट होने के बाद इसके 90 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं। यूजर्स को ये वीडियो खूब पसंद भी आ रहा है। इस वीडियो पर दो हजार से अधिक लाइक आ चुके हैं। वीडियो को देखकर एक यूजर ने लिखा, 'आप बहुत क्यूट हैं।' एक और यूजर ने लिखा, 'अब तक मैंने जो वीडियो देखे, उसमें यह सबसे क्यूट है।'

Web Title: Viral video bride dozes off during wedding internet users says its so cute

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे