दुल्हन ने जब अपनी ही शादी में किया ताबड़तोड़ डांस, मुंह में उंगलियां दबाकर देखते रह गए सब, देखें Viral Video

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 25, 2019 09:40 IST2019-12-25T09:30:34+5:302019-12-25T09:40:25+5:30

फेसबुक पर कार्ल बोस्क नाम के यूजर ने कमेंट में लिखा, ''जब आप कुछ सही करना चाहते हैं तो खुद करें। उसके आत्मविश्वास और डांस मूव्स पर तालियां बज उठीं। आशा है कि उसका पति जानता है कि उसने जैकपॉट मारा है।''

Viral Video: Bride Dances on her Marriage on Bollywood Song Bole Choodiyan Bole Kangna | दुल्हन ने जब अपनी ही शादी में किया ताबड़तोड़ डांस, मुंह में उंगलियां दबाकर देखते रह गए सब, देखें Viral Video

दुल्हन के वीडियो से लिया गया स्क्रीनशॉट। (Screengrab Source Facebook/Dala U Crew)

Highlightsवायरल वीडियो के बैकग्राउंड में लोगों की तालियों की आवाज सुनाई दे रही है। एक बार दुल्हन डांस करना शुरू करती है तो फिर एक के बाद एक कई गानों पर उसके ठुमके जारी रहते हैं। 

सोशल मीडिया पर एक दुल्हन का डांस वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दुल्हन ताबड़तोड़ डांस करती दिख रही है। बॉलीवुड गाने बोले चूड़ियां.. बोले कंगना गाने से दुल्हन डांस शुरू करती है और फिर सिलसिला रुकता नहीं है, गाना बदल जाता है और दुल्हन के पांव थिरकते रहते हैं। वायरल वीडियो के बैकग्राउंड में लोगों की तालियों की आवाज सुनाई दे रही है। दुल्हन ने पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ है। एक बार दुल्हन डांस करना शुरू करती है तो फिर एक के बाद एक कई गानों पर उसके ठुमके जारी रहते हैं। 

वीडियो किस जगह का है और दुल्हन का नाम क्या है, इस बारे में जानकारी नहीं लग पाई है। इस वीडियो को डाला यू क्रू नाम के फेसबुक पेज ने साझा किया है।

खबर लिखे जाने तक 35 हजार से ज्यादा लोग इसे देख चुके थे और वीडियो पर कमेंट के तौर पर ढेरों प्रतिक्रियाएं आ चुकी थीं। साथ ही वीडियो को सौ से ज्यादा लोग शेयर कर चुके थे। वीडियो के कैप्शन में इतनी जानकारी ही दी गई है कि ''पत्नी अपनी शादी के दिन पति के लिए डांस करती है।'' 

यहां देखें वीडियो-

फेसबुक पर कार्ल बोस्क नाम के यूजर ने कमेंट में लिखा, ''जब आप कुछ सही करना चाहते हैं तो खुद करें। उसके आत्मविश्वास और डांस मूव्स पर तालियां बज उठीं। आशा है कि उसका पति जानता है कि उसने जैकपॉट मारा है।''

बता दें कि दुल्हन जिस गाने पर डांस शुरू करती है, वह 2001 में आई बॉलीवुड फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' का गाना है, जोकि कि भारतीय शादियों में डांस के लिए लड़कियों की आम पसंद में शुमार रहता है।

Web Title: Viral Video: Bride Dances on her Marriage on Bollywood Song Bole Choodiyan Bole Kangna

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे