फ्लाइट में बदतमीजी करता हुआ दिखा एक शख्स, गुस्से में आकर चबाया खुद का मास्क
By वैशाली कुमारी | Updated: September 10, 2021 14:00 IST2021-09-10T13:46:03+5:302021-09-10T14:00:28+5:30
लास वेगास में रहने वाला यह शख्स जब अमेरिकन एयरलाइंस 1802 मैं बैठा तो उसने यह हरकत की। फ्लाइट लॉस एंजेलिस से उटाह की तरफ जा रही थी।

फ्लाइट में बदतमीजी करता हुआ दिखा एक शख्स, गुस्से में आकर चबाया खुद का मास्क
अमेरिका में कोरोना के दौरान कई सारे वीडियो देखने को मिले हैं। अभी हाल ही में एक और वीडियो वायरल हुआ है जिसमें शख्स अपने ही मास्क को चबाते हुए दिखाई दे रहा है।
फॉक्स न्यूज के मुताबिक उस शख्स की पहचान टिम आर्मस्ट्रांग के तौर पर हुई है। टिम की उम्र 61 वर्ष बताई जा रही है। लास वेगास में रहने वाला यह शख्स जब अमेरिकन एयरलाइंस 1802 मैं बैठा तो उसने यह हरकत की। फ्लाइट लॉस एंजेलिस से उटाह की तरफ जा रही थी।
शख्स ने फ्लाइट में बैठते ही बदतमीजी शुरु कर दी पहले उसने क्रु मेंबर्स के साथ बहस की। उसने कहा, ‘तुम हमें नहीं रोक सकते।’ क्रू मेंबर ने कहा कि जब फ्लाइट लैंड हो जाए तो आप जा सकते हैं लेकिन उस व्यक्ति ने एक ना सुनी और क्रू मेंबर्स को अपशब्द भी कहे। आपत्तिजनक इशारे भी दिए। इसके बाद गुस्से में आकर उसने अपना मास्क खींचा और खुद ही चबाने लगा। इसी बीच वह राष्ट्रपति बाइडेन चीख़ रहा था रहा था
@washingtonpost ने यह वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है जिस शख्स ने स्वीडियो को रिकॉर्ड किया उसने बताया कि उनके सामने के एशियाई मूल की महिला बैठी थी। उस सरफिरे व्यक्ति ने उस महिला को अपशब्द कहे और कहा कि वह इसका देश नहीं है वह अपने देश लौट जाए। हालांकि फ्लाइट लैंड होने के बाद आर्मस्ट्रांग को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बता दें कि इस फ्लाइट में 162 यात्री यात्रा कर रहे थे।