लाइव न्यूज़ :

डिलीवरी बॉय के लिफ्ट न यूज करने वाले नोटिस पर बवाल, लोगों ने कहा - इंसानियत खत्म हो गई है भाई !

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 20, 2021 14:39 IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नोटिस वायरल हो रहा है, जिसमें डिलीवरी बॉयज के लिए एक नोटिस वायरल हो रहा है कि वह डिलीवरी के दौरान लिफ्ट का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देडिलीवरी बॉय को लिफ्ट के इस्तेमाल से किया गया मना एक नोटिस में डिलीवरी बॉय को सीढ़ियों का इस्तेमाल करने को कहा गया है लोगों ने कहा कि इस नोटिस लगाने वाले को सजा मिलना चाहिए

मुंबई :   कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन में लोगों को अपने घरों में कैद हो गए थे । खाने-पीने जैसी चीजों के लिए परेशानी हो रही थी, तब फूड डिलीवरी ऐप स्विगी और जोमैटो जैसी कंपनी ने लोगों की मदद की ।  महामारी के इस दौर में भी जान की परवाह किए बिना डिलीवरी बॉय ने अपना काम बखूबी किया लेकिन इस बीच कुछ ऐसे उदाहरण सामने आए, जब इन डिलीवरी कर्मचारियों को कस्टमर्स ने बेवजह परेशान किया । फिलहाल, ट्विटर और वॉट्सऐप पर एक पोस्टर चर्चा में है, जिसे देखने के बाद आप भी कहेंगे कि इंसानियत खत्म हो गई है ।

सोशल मीडिया पर पत्रकार Sobhana K Nair ने नोटिस की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें लिखा है कि स्विगी और जोमैटो के डिलीवरी कर्मचारियों  को लिफ्ट यूज करने की इजाजत नहीं है । लिफ्ट के बदले वो सीढ़ियों का इस्तेमाल करें । शोभना के ट्वीट के मुताबिक, यह नोटिस उदयपुर के एक फूड कोर्ट का है । सोशल मीडिया पर अब इस नोटिस की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद लोगों में खासी नाराजगी है । यूजर्स लगातार शोभना के पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं ।

लोगों ने कहा, ‘ जिसने भी यह पोस्टर लगाया है उसे सजा मिलनी चाहिए ।’ वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ अगर डिलीवरी कर्मचारियों को इस तरह का नोटिस किसी सोसाइटी में मिलता है, तो उन्हें कस्टमर को बोलना चाहिए कि खुद आकर अपना पार्सल ले लें’। एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘जिसने भी यह पोस्टर चिपकाया है उसे 10 मंजिला बिल्डिंग से ऊपर-नीचे कराओ ।’ इसपर लोग काफी प्रतिक्रिया दे रहे हैं ।  

टॅग्स :वायरल वीडियोजोमैटो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी