लाइव न्यूज़ :

एक साल में इस तरह 23 बच्चों का बाप बना शख्स, महिलाएं करती है पसंद, जानें पूरा मामला

By अनुराग आनंद | Updated: December 22, 2020 10:21 IST

ऑस्टेलिया में एक शख्स साल भर में 23 बच्चों का बाप बन गया है। इस खबर की सच्चाई को जानने के लिए इस खबर के पढ़ें....

Open in App
ठळक मुद्देडेली मेल रिपोर्ट में बताया गया है कि एलन फान नाम के शख्स के खुद के दो बच्चे भी हैं।एलन फान नाम के शख्स के एक साल में 23 बच्चों के पिता होने की खबर सामने आते ही सरकारी अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं।

नई दिल्ली: क्या कभी आपके साथ भी ऐसा हुआ है कि किसी घटना की खबर मिलने पर आपको सुने हुए शब्दों पर विश्वास ही नहीं होता है? कई बार तो ऐसा भी होता है जब किसी घटना की सूचना मिलने पर आप न सिर्फ हैरान बल्कि आश्चर्यचकित भी हो जाते हैं। ऐसी ही हैरान करने वाली एक खबर ऑस्ट्रेलिया की है।

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया का रहने वाला एक युवक सालभर में 23 बच्चों का जैविक बाप बन गया। पढ़ने में आपको भले ही इस खबर पर आपको भरोसा नहीं हो रहा हो लेकिन यह हकीकत है। यह मामला ऑस्ट्रेलिया का है। 

मामला सुर्खियों में आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी

बता दें कि एलन फान नाम के शख्स ने शुरूआत में शौकिया तौर पर स्पर्म डोनेट करना शुरू किया लेकिन बाद में उसने इसे एक परमानेंट जॉब बना लिया।  मामला सुर्खियों में आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों द्वारा बहुत अधिक बार स्पर्म डोनेट कर संतान पैदा करने की जांच की जा रही है।

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, एलन फान नाम के शख्स के खुद के दो बच्चे हैं। एलन निजी माध्यम के साथ-साथ पंजीकृत प्रजनन क्लीनिक के माध्यम से स्पर्म डोनेट करते हैं। कई क्लीनिकों ने इस बारे में सरकारी अधिकारी को बताया कि फान अपने रजिस्टर्ड क्लिनिकों के अलावा बाहर भी स्पर्म डोनेट कर रहे थे और शायद दूसरों की तुलना में अधिक बच्चे पैदा करने में मदद करते थे। 

देश की कानून के तहत पुरुष केवल अपने सहित दस बार डोनेट दान कर सकते हैं

इस देश की कानून के तहत पुरुष केवल अपने सहित दस बार डोनेट दान कर सकते हैं। इस शख्स का कहना है कि महिलाएं उसकी नस्ल और स्पर्म के हेल्दी होने की वजह से उसे पसंद करती हैं। फान के मुताबिक महिलाओं की दीवानगी इस कदर है कि एक बार तो उसने एक दिन में तीन महिलाओं को स्पर्म डोनेट किए। 

स्पर्म डोनेट करने वाले शख्स ने बताया कि जब मैंने पहली बार शुरुआत की, तो मैं केवल नौ बार दान करने वाला था लेकिन बाद में मुझे क्रिसमस के आसपास एक महिला का संदेश मिला, जिसमें कहा गया था कि डोनेशर सफल रही जो मेरा दसवां बन गया।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

क्रिकेटAUS-W vs IND-W: एलिसा हीली ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, अपने आखिरी मैच में खेली 158 रन की पारी, भारत के खिलाफ 3-0 से जीती सीरीज

क्रिकेटAustralia vs Oman Highlights: ऑस्ट्रेलिया की 9 विकेट से धमाकेदार जीत, मार्श का तूफानी अर्धशतक

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल