लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : तेरहवीं के भोज में शामिल हुए थे सैंकड़ों लोग, पुलिस को लग गई खबर, फिर जो हुआ वो...

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 21, 2021 12:38 IST

मध्यप्रदेश के भिंड जिला में एक शख्स में अपनी मां के निधन पर तेरहवीं के भोज में 500 लोगों को भोजन के लिए बुलाया था लेकिन इस बात की भनक पुलिस को लग गई ।

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश के भिंड में तेरहवीं के भोज में शामिल हुए थे सैंकड़ों लोगकोरोना नियमों को ताक पर रखकर किया गया था आयोजनपुलिस के पहुंचते ही खाना-पीना छोड़कर भागे लोग

भोपाल :  कोरोना वायरस की दूसरी लहर जानलेवा साबित हो रही है । आलम यह है कि कोरोना अब गांव में भी तेजी से फैल रहा है लेकिन फिर भी कोरोना के कहर से भी लोग डर नहीं रहे हैं । सोशल डिस्टेंसिंग  जैसे नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं ।

अब एमपी के भिंड जिला में  एक ऐसा ही  मामला प्रकाश में आया है, जहां एक शख्स ने अपनी मां के निधन के बाद तेरहवीं के भोज में सैकड़ों लोगों को भोज का न्योता दिया था ।

तेरहवीं के  भोज में भारी भीड़ जमा होने की खबर पुलिस को लग गई । फिर क्या था पुलिस अपने दल बल को लेकर आरोपी शख्स के घर पहुंच गई लेकिन पुलिस की गाड़ी आती देख लोग खाना-पीना छोड़कर भागे । कोई छत से कूद गया तो कोई गाड़ी छोड़कर भाग निकला ।

शिकायत पर पहुंची थी पुलिस

एमपी पुलिस के अनुसार भिंड जिला के नयागांव थाना क्षेत्र में हुलारपुरा गांव में यह आयोजन हो रहा था । यहां एक शख्स ने अपनी मां की तेरहवीं कार्यक्रम में 500 से ज्यादा लोगों को भोज के लिए न्योता  दिया था । इस बात की शिकायत किसी ने भिंड पुलिस से कर दी और पुलिस ने तेरहवीं के भोज में छापा मारा । वहां उस वक्त मेहमानों की भारी भीड़ इकट्ठा थी लेकिन पुलिस को आते देख कर भोजन कर रहे हैं लोग भागे ।

मामले में पुलिस ने आयोजक, हलवाई और टेंट हाउस संचालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है । भिंड डीएसपी मोती लाल कुशवाहा ने बताया कि नयागांव थाना क्षेत्र के गुलाबपुरा गांव में तुलिराम बघेल की मां के निधन पर भोज का आयोजन हो रहा था । इसमें 500 से अधिक लोगों की भीड़ एकत्रित थी लेकिन जब पुलिस छापा मारने पहुंची तो भोजन कर रहे हैं लोग मौके पर भाग निकले । 

टॅग्स :मध्य प्रदेशभिंडवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी