लाइव न्यूज़ :

वीडियोः एमपी के शिवपुरी जिला अस्पताल के सामने फर्श पर महिला ने बच्चे को दिया जन्म, डॉक्टर और नर्स आसपास घूमते रहे लेकिन...

By अनिल शर्मा | Updated: May 7, 2023 15:42 IST

महिला के पति ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर और नर्स आस-पास घूमते रहे लेकिन किसी ने मदद नहीं की। वीडियो में भी गर्भवती महिला को लेबर पेन से जूझते और दो अन्य महिलाओं द्वारा मदद करते देखा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देबच्चे के जन्म के बाद अस्पताल के प्रबंधक ने जच्चा-बच्चा को वार्ड में शिफ्ट कर दिया। महिला के पति ने कहा, ईश्वर की कृपा है कि जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं लेकिन इस तरह खुले में डिलीवरी होना अच्छी बात नहीं है।

शिवपुरीः मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिला अस्पताल के बाहर एक गर्भवती महिला द्वारा फर्श पर बच्चे को जन्म देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला के पति ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर और नर्स आस-पास घूमते रहे लेकिन किसी ने मदद नहीं की। वीडियो में भी गर्भवती महिला को लेबर पेन से जूझते और दो अन्य महिलाओं द्वारा मदद करते देखा जा सकता है।

महिला के पति ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उसकी पत्नी को जब लेबर पेन शुरू हुआ तो उसने एम्बुलेंस को कॉल किया। दर्द ज्यादा हो रहा था और एम्बुलेंस उसके घर करीब एक घंटे के बाद पहुंची। पति ने कहा कि दर्द की वजह से एम्बुलेंस धीरे-धीरे चल रही थी।

उसने कहा कि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों, नर्सों से उसकी हालत के बारे में अवगत कराया लेकिन किसी ने नहीं सुनी और महिला फर्श पर ही बच्चे को जन्म देने को मजबूर हुई। महिला के पति अरुण परिहार का कहना है कि पत्नी की यह दूसरी डिलीवरी है। ईश्वर की कृपा है कि जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। लेकिन इस तरह खुलेआम डिलीवरी होना अच्छी बात नहीं है। हालांकि बच्चे के जन्म के बाद अस्पताल के प्रबंधक ने जच्चा-बच्चा को वार्ड में शिफ्ट कर दिया। फिलहाल दोनों स्वस्थ हैं। 

टॅग्स :Madhya Pradeshशिवपुरीshivpuri-ac
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो