वीडियोः एमपी के शिवपुरी जिला अस्पताल के सामने फर्श पर महिला ने बच्चे को दिया जन्म, डॉक्टर और नर्स आसपास घूमते रहे लेकिन...
By अनिल शर्मा | Updated: May 7, 2023 15:42 IST2023-05-07T15:27:59+5:302023-05-07T15:42:08+5:30
महिला के पति ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर और नर्स आस-पास घूमते रहे लेकिन किसी ने मदद नहीं की। वीडियो में भी गर्भवती महिला को लेबर पेन से जूझते और दो अन्य महिलाओं द्वारा मदद करते देखा जा सकता है।

वीडियोः एमपी के शिवपुरी जिला अस्पताल के सामने फर्श पर महिला ने बच्चे को दिया जन्म, डॉक्टर और नर्स आसपास घूमते रहे लेकिन...
शिवपुरीः मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिला अस्पताल के बाहर एक गर्भवती महिला द्वारा फर्श पर बच्चे को जन्म देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला के पति ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर और नर्स आस-पास घूमते रहे लेकिन किसी ने मदद नहीं की। वीडियो में भी गर्भवती महिला को लेबर पेन से जूझते और दो अन्य महिलाओं द्वारा मदद करते देखा जा सकता है।
महिला के पति ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उसकी पत्नी को जब लेबर पेन शुरू हुआ तो उसने एम्बुलेंस को कॉल किया। दर्द ज्यादा हो रहा था और एम्बुलेंस उसके घर करीब एक घंटे के बाद पहुंची। पति ने कहा कि दर्द की वजह से एम्बुलेंस धीरे-धीरे चल रही थी।
World class medical facilities given by @ChouhanShivraj (shame on you)#Shivpuri#MadhyaPradesh@BJP4MP@narendramodi@AmitShah group of jumla people.#VikalpKrantipic.twitter.com/qLakhxlQGy
— HeM (@hemprksh) May 7, 2023
उसने कहा कि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों, नर्सों से उसकी हालत के बारे में अवगत कराया लेकिन किसी ने नहीं सुनी और महिला फर्श पर ही बच्चे को जन्म देने को मजबूर हुई। महिला के पति अरुण परिहार का कहना है कि पत्नी की यह दूसरी डिलीवरी है। ईश्वर की कृपा है कि जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। लेकिन इस तरह खुलेआम डिलीवरी होना अच्छी बात नहीं है। हालांकि बच्चे के जन्म के बाद अस्पताल के प्रबंधक ने जच्चा-बच्चा को वार्ड में शिफ्ट कर दिया। फिलहाल दोनों स्वस्थ हैं।