लाइव न्यूज़ :

Video: 25वीं सालगिरह, DJ पर पत्नी संग नाचते-नाचते धड़ाम से गिरा पति, नजारा देख सन्न रहे लोग, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 4, 2025 17:07 IST

घटना बुधवार रात को बरेली के शाहाबाद इलाके में एक बैंक्वेट हॉल में हुई, जहां परिवार और दोस्त इस अवसर पर एकत्र हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्दे वीडियो फुटेज में वसीम को करीब दो मिनट तक नाचते हुए देखा जा सकता है।परिवार के सदस्य वसीम को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रिश्तेदार तालियां बजा रहे थे। अचानक एक तरफ हट गये, संतुलन खो बैठे और गिर पड़े।

बरेलीः बरेली के 45 वर्षीय जूता व्यापारी वसीम की शादी की सालगिरह में नाचते समय दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी। वसीम को यहां पत्नी फराह के साथ अपनी शादी की 25वीं सालगिरह के जश्न के दौरान नाचते समय दिल का दौरा पड़ा। यह घटना बुधवार रात को बरेली के शाहाबाद इलाके में एक बैंक्वेट हॉल में हुई, जहां परिवार और दोस्त इस अवसर पर एकत्र हुए थे।

कार्यक्रम के वीडियो फुटेज में वसीम को करीब दो मिनट तक नाचते हुए देखा जा सकता है, जबकि रिश्तेदार तालियां बजा रहे थे। इसी दौरान वह अचानक एक तरफ हट गये, संतुलन खो बैठे और गिर पड़े। परिवार के सदस्य वसीम को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

चिकित्सकों ने वसीम को दिल का दौरा पड़ने की पुष्टि की। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने कहा कि परिवार ने अधिकारियों को मौत की सूचना नहीं दी है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर परिवार ने इसकी सूचना दी होती, तो मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम किया जा सकता था।’’

वसीम को बृहस्पतिवार को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शोकाकुल रिश्तेदारों ने बताया कि कैसे उन्होंने सालगिरह के जश्न की योजना पहले से ही बना रखी थी, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि यह खुशी का मौका दुखद हो जाएगा।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो