लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: आटे के लिए लगी भीड़ में शख्स ने दूसरे लोगों को नाले में ढकेला, वीडियो हुआ वायरल

By आजाद खान | Updated: January 14, 2023 17:07 IST

वीडियो में सस्ते आटे लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ देखी गई है। ऐसे में आटे लेते समय यह घटना घटी है जिसका क्लिप अप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में यह देखा गया है कि एक शख्स दूसरे लोगों को नाले में ढकेल रहा है। दावा यह है कि लोग सस्ते आटे के लिए लाइन लगाकर थे तभी यह घटना घटी है।

इस्लामाबाद: सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स को अन्य लोगों को नाले में ढकेलते हुए देखा गया है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो पाकिस्तान का है जहां सस्ते आटे लेने के दौरान यह घटना घटी है। 

आपको बता दें कि पाकिस्तान की अभी आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब है जिस कारण वहां खाने पीने के चीज भी काफी महंगे हो गए है। ऐसे में राशन के लिए इस तरह की घटना काफी सामने आ रही है जहां पर लोगों द्वारा खाने-पीने के चीजों के लिए लोग मुशक्कत करते हुए दिखाई दे रहे है। 

वीडियो में क्या दिखा

वायरल इस वीडियो में यह देखने को मिला है काफी भीड़ वाली जगह पर एक शख्स दूसरे शख्स को सामने पड़े नाले में ढकेल रहा है। इसके बाद उस शख्स द्वारा एक और आदमी को भी ढकेला जा रहा है। वीडियो में जो लोग नाले में गिरे है उनकी मदद और लोगों द्वारा किया गया है और उन्हें नाले से बाहर निकाला गया है। 

उस शख्स को मौके पर से जाते हुए भी देखा गया है और इस बीच वहां मौजूद लोगों द्वारा खूब हल्ला और शोर-गुल भी मचाते हुए देखा गया है। वीडियो को देख ऐसा लग रहा है कि जिस शख्स ने अन्य लोगों को ढकेला है, ऐसा मालूम होता है कि किसी ने उसे भी नाले में गिरा दिया था, इस कारण वह बदले की भावना से अन्य लोगों को गिरा रहा है। 

क्या है पूरा मामला

इस वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि यह पाकिस्तान का वीडियो है जहां लोग सस्ते आटे के लिए लाइन लगाए थे तभी यह घटना घटी है। आपको बता दें कि पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति सही नहीं है, ऐसे में वहां महंगाई भी आसमान छू रहा है। इन सब के बीच वहां के लोग गेंहूं के संकट को भी झेल रहे है। इस हालत में सस्ते आटे की खबर मिलते ही वहां लोगों की भीड़ लग जा रही है और इस तरह की घटना सामने आ रही है। 

उधर पाकिस्तानी मीडिया ने मौजूदा खाद्य संकट के लिए विनाशकारी बाढ़ को जिम्मेदार ठहराया है और दावा किया है कि बाढ़ के कारण फसल का बड़ा हिस्सा बर्बाद हो गया है जिस कारण देश में अनाज का संकट पैदा हुआ है। वहीं इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन्स भी दे रहे हैं। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल