लाइव न्यूज़ :

VIDEO: एक आंख वाली गाय को विदेशियों ने भी माना चमत्कार, पूजा के लिए लगी लाइनें

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: January 8, 2019 19:55 IST

इस गाय की सिर्फ एक ही आंख है। गाय का मुंह भी दिखने में काफी अजीबोगरीब है और जीभ बाहर निकली हुई है। लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं, जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Open in App

पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले में एक ऐसी बछिया का जन्म हुआ है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी उसे चमत्कार माना जा रहा है। दरअसल इस गाय की सिर्फ एक ही आंख है। गाय का मुंह भी दिखने में काफी अजीबोगरीब है और जीभ बाहर निकली हुई है। जब से इस गाय का जन्म हुआ है, तब से पूजा के लिए लोगों की लाइनें लगी हुई हैं।

कुछ लोग इसे एलियन भी बता रहे हैं, लेकिन विज्ञान के मुताबिक इस गाय को एक डिसऑर्डर है, जिसे 'साइक्लोपिया' नाम से जाना जाता है। इस तरह का डिसऑर्डर जानवरों ही नहीं, बल्कि इंसानों में भी पाया जाता है।

दरअसल शिशु का मां के गर्भ में मुंह का कुछ हिस्सा ठीक से डेवलेप नहीं हो पाता। इस तरह के डिसऑर्डर के साथ पैदा होने वाले शिशु को सांस लेने में तकलीफ के साथ दिमागी रूप से जुड़ी परेशानियां भी झेलनी पड़ती हैं। साथ ही ज्यादा लंबे समय तक जीवित रहना मुमकिन नहीं होता। बहरहाल स्थानीय लोग इस गाय को भगवान का रूप मान रहे हैं और पूजा कर रहे हैं। 

टॅग्स :वायरल वीडियोवायरल कंटेंटगायइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल