लाइव न्यूज़ :

गुस्साई पालतू हथिनी ने अपने 55 वर्षीय महावत को सूंड से नीचे गिराकर पैर से कुचलकर मार डाला, दक्षिणा में मिले केले नहीं दिया था, देखें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 21, 2022 20:50 IST

बंडोल के थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर ने बुधवार को बताया कि इन दिनों बाहर के कुछ लोग हथिनी लेकर घूम रहे हैं और गांव-गांव जाकर लोगों से दक्षिणा मांग रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदमोह निवासी महावत भरत वासुदेव (55) हथिनी पर बैठा था।हथिनी को खिलाने के लिए कुछकेले दिए लेकिन महावत ने उन्हें अपने पास रख लिया। हथिनी ने गुस्से में आकर सूंड से भरत को दबोचा और नीचे पटक कर पैर से कुचल दिया।

सिवनीः केला न देने को लेकर गुस्साई एक पालतू हथिनी ने अपने 55 वर्षीय महावत को सूंड से नीचे गिराकर पैर से कुचलकर मार डाला। घटना मंगलवार को सिवनी जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर बंडोल थाना अंतर्गत राहीवाड़ा गांव के पास हुई।

बंडोल के थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर ने बुधवार को बताया कि इन दिनों बाहर के कुछ लोग हथिनी लेकर घूम रहे हैं और गांव-गांव जाकर लोगों से दक्षिणा मांग रहे हैं। उन्होंने बताया कि बंडोल से राहीवाड़ा गांव की ओर जाते समय दमोह निवासी महावत भरत वासुदेव (55) हथिनी पर बैठा था।

इसी बीच वहां से केला लेकर जा रहे ट्रक चालक ने ट्रक रोका और हथिनी को खिलाने के लिए कुछकेले दिए लेकिन महावत ने उन्हें अपने पास रख लिया। उन्होंने बताया कि इससे हथिनी ने गुस्से में आकर सूंड से भरत को दबोचा और नीचे पटक कर पैर से कुचल दिया। भरत को किसी तरह बचाकर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

समूह के लोगों ने बताया कि हथिनी का नाम हीरा है और उसकी उम्र करीब 20 साल है। उनका कहना है कि लेकिन वह इतने गुस्से में आकर किसी की जान ले लेगी यह सोचा नहीं था। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस संबंध में कानूनी कार्रवाई कर रही है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल