लाइव न्यूज़ :

Video: छेड़खानी करते पकड़ा गया कांग्रेस जिलाध्यक्ष, युवतियों ने चप्पलों से की पिटाई

By स्वाति सिंह | Updated: November 2, 2020 12:34 IST

बताया जा रहा है कि एक एनजीओ चलाने वाली युवतियों को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा लगातार फोन करके परेशान करते थे। इससे परेशान होकर युवतियों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा को स्टेशन रोड पर बुला लिया जिसके बाद युवतियों ने अनुज मिश्रा को सबक सिखाने के लिये सरेराह उनकी पिटाई करनी शुरू कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देजालौन जिले में युवती ने छेड़खानी कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष को सरेराह जूते और चप्पलों से पिटाई कर दी। ये मामला जालौन के उरई का है।

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में युवती ने छेड़खानी कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष को सरेराह जूते और चप्पलों से पिटाई कर दी। ये मामला जालौन के उरई का है। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक युवती छेड़छाड़ करने वाले अधेड़ व्यक्ति को सरेराह चप्पलों से पीट रही है। 

बताया जा रहा है कि एक एनजीओ चलाने वाली युवतियों को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा लगातार फोन करके परेशान करते थे। इससे परेशान होकर युवतियों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा को स्टेशन रोड पर बुला लिया जिसके बाद युवतियों ने अनुज मिश्रा को सबक सिखाने के लिये सरेराह उनकी पिटाई करनी शुरू कर दी। जिलाध्यक्ष युवतियों से अपने लिए रहम की भीख मांगते रहे लेकिन युवतियां लगातार पिटाई करती रहीं।

वहीं, वहां मौजूद लोगों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। साथ ही इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कांग्रेस जिलाध्यक्ष को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। पीड़ित युवतियों का कहना है कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष लगातार उन्हें फोन करके परेशान करते थे। आज जब इनका फोन आया तो इनको सबक सिखाने के लिए स्टेशन के पास बुला लिया। युवतियों ने इसकी शिकायत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से भी की लेकिन किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद युवतियों ने खुद ही इस तरह का सबक सिखाने का फैसला किया।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो