लाइव न्यूज़ :

Video: इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने शेयर किया अटल बिहारी वाजपेयी का संसद का वीडियो, जानें क्यों ट्रेंड हुआ #vajpayee

By स्वाति सिंह | Updated: July 5, 2020 14:45 IST

इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पूर्व प्रधानमंत्री और बीजेपी के वरिष्ट नेता अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) संसद में नेहरू के बारे में बोलते नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा लगातार जवाहरलाल नेहरू की आलोचना करती है रामचंद्र गुहा ने एक वीडियो शेयर किया है।

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा लगातार जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) की आलोचना के बीच इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने एक वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में पूर्व प्रधानमंत्री और बीजेपी के वरिष्ट नेता अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) संसद में नेहरू के बारे में बोलते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही गुहा ने कैप्शन में लिखा, 'वाजपेयी, जब वह प्रधानमंत्री थे, नेहरू के साथ अपने संबंधों के बारे में संसद में बोल रहे थे।'

इसके बाद से सोशल मीडिया पर #वाजपेयी ट्रेंड हो रहा है। और कांग्रेस नेता बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं। इस वीडियो में वाजपेयी कहते नजर आ रहे हैं, ' वाजपेयी ने उस समय की बात की जब वह पीएम मोरारजी देसाई की सरकार में विदेश मंत्री थे और नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक (सचिवालय भवन) में जवाहर लाल नेहरू का चित्र था। इस वीडियो में अटल बिहारी वाजपेयी कहते हैं, 'नेहरू जी के साथ सदन में नोक-झोंक हुआ करती थी। मैं पीछे बैठा करता था। धीरे-धीरे मैंने संसद में जगह बनाई और जब मैं विदेश मंत्री बना गया तो मैंने देखा कि साउथ ब्लॉक में टंगा नेहरू जी का चित्र गायब था। तब मैंने पूछा कि ये चित्र कहा गया, उस वक्त तो कोई जवाब नहीं मिला, लेकिन कुछ देर बाद चित्र वहीं टांग दिया गया।''

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने लिखा-एक और बीजेपी पीएम थे- बहुत पहले की बात नहीं

इसके बाद से सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन देने शुरू कर दिया।

टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयीसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो