Video: शख्स के पैरों में लिपटा विशालकाय अजगर सांप, 2 लोगों ने किया बचाने का प्रयास
By अनुराग आनंद | Updated: December 17, 2020 09:45 IST2020-12-17T09:43:21+5:302020-12-17T09:45:29+5:30
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विशाल सांप एक आदमी के पैरों के चारों ओर लिपट जाता है। काफी प्रयास के बाद भी शख्स सांप के पकड़ से खुद को नहीं बचा पा रहा है। वीडियो में देखें आगे फिर क्या हुआ..

सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विशालकाय अजगर सांप एक शख्स के पैर के चारों ओर लिपट जाता है। इसके बाद खुद को बचाने के लिए शख्स काफी संघर्ष कर रहा है, लेकिन वह खुद को सांप के पकड़ से नहीं छुड़ा पाता है। यह वीडियो वास्तव में डरावना है। @_Shaikirshad_ नाम के एक ट्विटर अकाउंट यूजर ने सोशल मीडिया पर 29 सेकंड के इस वीडियो की क्लिप को शेयर किया, इसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है?
वायरल वीडियो में, देखा जा सकता है कि एक शख्स के चारों ओर एक विशालकाय सांप लिपटा हुआ है। इससे बचने के लिए वह काफी प्रयास कर रहा है, लेकिन सांप का पकड़ इतना मजबूत है कि उसके लिए बचकर निकलपाना मुश्किल लग रहा है। इसके बाद शख्स को बचाने के लिए कुछ लोग वहां पहुंच जाते हैं। आदमी को सांप से मुक्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन वायरल वीडियो एक बिंदु के बाद समाप्त हो जाता है। इसकी वजह से शख्स सांप के चंगुल से बच पाया या नहीं यह पता नहीं चल पाता है।
वीडियो यहां देखें:
In the video, the man can be seen trying to escape from the snake coiling around his legs as other people approach him to help. A scary video of a man struggling for his life as a giant snake coils itself around his legs #16December#wednesdaythoughtpic.twitter.com/0jV6V0NDdy
— shàík_ìrshád💝 (👑شیخ ارشاد👑) (@_Shaikirshad_) December 16, 2020
सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट को यहां देखें-
Omg shudders
— Motormouth 2 (@maryrhoton) December 15, 2020
Omg shudders
— Motormouth 2 (@maryrhoton) December 15, 2020The power of that pressure 😵
— Christopher Ramírez ⛪🍷🕊🎄 (@Christo27341164) December 15, 2020
The power of that pressure 😵
— Christopher Ramírez ⛪🍷🕊🎄 (@Christo27341164) December 15, 2020