मकबरे की तस्वीर की आरती करते दिखे फतेहपुर भाजपा अध्यक्ष मुखलाल पाल, वीडियो वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 18, 2025 10:37 IST2025-08-18T10:36:28+5:302025-08-18T10:37:17+5:30

लोगों से अपने घरों में ही अनुष्ठान (आरती) करने का आग्रह किया और स्पष्ट किया कि वह कथित विवादित स्थल पर पूजा नहीं कर रहे हैं।

Video Fatehpur BJP president Mukhlal Pal seen performing aarti picture tomb goes viral Fatehpur mausoleum pictures goes viral | मकबरे की तस्वीर की आरती करते दिखे फतेहपुर भाजपा अध्यक्ष मुखलाल पाल, वीडियो वायरल

file photo

Highlightsप्रतीकात्मक रूप से अपने घर पर मकबरे की तस्वीर की पूजा की। घोषणा की कि भविष्य का संघर्ष भगवान कृष्ण के नाम पर आगे बढ़ाया जाएगा।मकबरे को हिंदू मंदिर बताते हुए पूजा करने की अनुमति मांगी थी।

कानपुरः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की फतेहपुर जिला इकाई के अध्यक्ष का अपने आवास पर एक मकबरे की तस्वीर की कथित रूप से आरती करते हुए एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। कथित वीडियो में भाजपा नेता मुखलाल पाल यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि एक कट्टर सनातनी होने के नाते वह स्थल पर नहीं जा सकते थे, लिहाजा उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से अपने घर पर मकबरे की तस्वीर की पूजा की। उन्होंने लोगों से अपने घरों में ही अनुष्ठान (आरती) करने का आग्रह किया और स्पष्ट किया कि वह कथित विवादित स्थल पर पूजा नहीं कर रहे हैं।

 

पाल ने घोषणा की कि भविष्य का संघर्ष भगवान कृष्ण के नाम पर आगे बढ़ाया जाएगा। दक्षिणपंथी संगठनों के सदस्यों ने 11 अगस्त को फतेहपुर में अब्दुल समद के मकबरे पर धावा बोलकर कब्रों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। उन्होंने मकबरे को हिंदू मंदिर बताते हुए पूजा करने की अनुमति मांगी थी।

इस मामले में फतेहपुर थाने में 10 नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले की गूंज उत्तर प्रदेश विधानसभा में भी सुनायी दी थी। विधानसभा में विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडे ने सरकार से सवाल किया था कि दर्ज मुकदमे में मकबरे पर हमले के मुख्य षड्यंत्रकारी रहे भाजपा की फतेहपुर इकाई के अध्यक्ष मुखलाल पाल का नाम क्यों नहीं है।


Web Title: Video Fatehpur BJP president Mukhlal Pal seen performing aarti picture tomb goes viral Fatehpur mausoleum pictures goes viral

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे