लाइव न्यूज़ :

ट्रेन में चॉकलेट बेचती बुजुर्ग महिला का वीडियो वायरल, लोगों के पिघले दिल...मदद की कही बात...देखें

By अनिल शर्मा | Updated: September 7, 2022 08:57 IST

वीडियो में बुजुर्ग महिला को हाथों में चॉकलेट और अन्य खाने की चीजें बेचते हुए देखा जा सकता है। लोग इस बात के लिए बुजुर्ग की तारीफ कर रहे हैं कि इस उम्र में वह मांग नहीं रही है बल्कि वह मेहनत कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में बुजुर्ग महिला ट्रेन में चॉकलेट बेचती नजर आ रही है।वीडियो देख कइयों ने उस बुजुर्ग की मदद करने की बात कही है।इस वीडियो को करीब 5 लाख लोगों ने पसंद किया है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है जिसमें एक बुजुर्ग महिला मुंबई के लोकल ट्रेन में चॉकलेट बेचती नजर आ रही है। इस वीडियो को देख यूजर्स बुजुर्ग महिला की हिम्मत और मेहनत को सलाम कर रहे हैं। लोग इस बात के लिए बुजुर्ग की तारीफ कर रहे हैं कि इस उम्र में वह मांग नहीं रही है बल्कि वह मेहनत कर रही है। वहीं एक ने लिखा कि खुद की मेहनत से अर्जित की गई रोटी ही असली सम्पत्ति है।

वीडियो में बुजुर्ग महिला को हाथों में चॉकलेट और अन्य खाने की चीजें बेचते हुए देखा जा सकता है। वह सीट पर बैठे लोगों के पास जा जाकर बेचने की कोशिश कर रही है। बैकग्राउंड में गाने 'माना कि मुश्किल है सफर पर सुन ओ मुसाफिर' ने इस दृश्य को और भी दिल को छू लेने वाला बना दिया है।

नेटिजन्स बुजुर्ग महिला की भावनाओं की सराहना कर रहे हैं क्योंकि बुढ़ापे में भी जब लोग दूसरों से मदद माँग सकते हैं, वह स्वतंत्र रूप से पैसा कमाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। इस वीडियो को मोना एफ खान नाम की एक फोटोग्राफर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया है। वीडियो को साझा करते हुए, उसने लिखा, "वो मांग नहीं रही.. मेहनत कर रही है ... हो सके उतनी उसकी मदद करो। #यथार्थ 

बुजुर्ग की कड़ी मेहनत ने इंस्टाग्राम यूजर्स को काफी प्रभावित किया। वीडियो पर यूजर्स लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''कभी-कभी हमें इन मेहनती लोगों से चीजें खरीदनी चाहिए, भले ही हमें उनकी जरूरत न हो। इससे उन्हें काफी मदद मिल सकती है।'' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ''उसकी मुस्कान।'

कइयों ने उनके संपर्क सूत्र के बारे में भी पूछताछ की। एक ने लिखा- कृपया कोई उनका पता दे सकता है। या कोई उस स्टेशन की तस्वीर शेयर कर सकता है जहां आपने उन्हें देखा था। एक यूजर ने लिखा- बस ऐसे ही वीडियो को देख देख कर जीवन में हिम्मत मिलती है। इस वीडियो को करीब 5 लाख लोग पसंद कर चुके हैं।  

 

टॅग्स :मुंबईवायरल वीडियोइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी