Video: कुत्ते ने घर में घुसने से पहले डोरमेट पर ऐसे किया अपने पैरों को साफ, वीडियो हुआ वायरल
By स्वाति सिंह | Updated: September 22, 2020 16:06 IST2020-09-22T16:03:16+5:302020-09-22T16:06:05+5:30
वीडियो वायरल होने के बाद इस क्लिप को हजारों लाइक्स मिले और इसे लगभग 4,000 बार इसे देखा जा चुका है। सफेद रंग का बेहद प्यारा सा कुत्ता बाहर से अंदर आने के बाद गेट पर रखे डोरमैट पर चढ़ गया और अपने पंजे को उस पर जोर से रगड़ने लगा।

वीडियो वायरल होने के बाद इस क्लिप को हजारों लाइक्स मिले और इसे लगभग 4,000 बार इसे देखा जा चुका है।
नोवल कोरोना वायरस महामारी के दौरान लोगों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना शुरू कर दिया है। कही भी बाहर से घर आबे पर हाथों को सेनिटाइज करना अपनी आदतों में शामिल किया है। इसी बीच एक कुत्ते का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक कुत्ते का छोटा सा बच्चा घर में घुसने से पहले अपने पैर को डोरमैट पर अच्छी तरह साफ कर रहा है, इसके बाद ही वो घर में घुसता है।
एक आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू ने कुत्ते के एक बच्चे का 14 सेकंड के वीडियो को शेयर किया है जिसमें वो कुत्ता घर में प्रवेश करने से पहले एक डोरमैट पर अपने पंजे रगड़कर उसे साफ कर रहा है। आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू ने वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "घर में लोगों के सुरक्षित प्रवेश को निश्चित करने के लिए अपने पैरों को स्क्रब करें।"
वीडियो वायरल होने के बाद इस क्लिप को हजारों लाइक्स मिले और इसे लगभग 4,000 बार इसे देखा जा चुका है। सफेद रंग का बेहद प्यारा सा कुत्ता बाहर से अंदर आने के बाद गेट पर रखे डोरमैट पर चढ़ गया और अपने पंजे को उस पर जोर से रगड़ने लगा। इसके बाद, वह घर के अंदर चला गया।