लाइव न्यूज़ :

VIDEO: फेयरवेल पार्टी में 'आशिकी 2' पर टीचर और छात्र का डांस हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर यूजर्स की आई सुनामी

By आकाश चौरसिया | Updated: May 26, 2024 11:49 IST

Open in App
ठळक मुद्देछात्र और टीचर का रोमांटिक डांस हुआ वायरलजिसने देखा उसने लाइक और कमेंट कियादोनों के इस डांस को अब तक करीब 14 मिलियन यूजर देख चुके हैं

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर छात्र और टीचर के एक साथ डांस का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर तनीशा इस्लाम नाम की यूजर ने शेयर किया, जहां दिख रहा है कि महिला टीचर नीली साड़ी में बॉलीवुड के रोमांटिक सॉन्ग 'तुम ही हो' पर अपने एक छात्र के साथ डांस करती हुई दिखी। इस दौरान दोनों गाने में ऐसा खोए कि बिना किसी लाज और शर्म के सभी हदें पार कर दी।

गौरतलब है कि 'तुम ही हो' गाने को बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह ने गाया और जो यह गाना फिल्म 'आशिकी 2' में फिलमाया गया था। हालांकि, इसी गाने पर फेयरवेल पार्टी में टीचर और छात्र ने रोमांटिक डांस किया और अब जो देख रहा वो ही इनका फैन हो गया। क्योंकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइक्स, कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। बता दें कि फेयरवेल पार्टी छात्रों के दूसरी क्लास में जाने के लिए होती है। 

अभी तक इस वीडियो को करीब 14 मिलियन लोग इंस्टाग्राम पर देख चुके हैं, इस पर करीब 8 लाख यूजर ने पसंद भी किया और करीब 11 हजार लोगों ने कमेंट किया। वीडियो को इसी तरह 9 लाख लोगों को शेयर किया, जिस समय यह आर्टिकल पब्लिकेशन हुआ। 

सोशल मीडिया पर कमेंट करने वाले यूजर्स के कमेंट की बाढ़ सी आ गई है। हालांकि कुछ यूजर ने कमेंट कर इस बात की आलोचना की और इंस्टाग्राम यूजर ने कहा, टीचर को इस तरह से डांस करने पर जरा सी भी शर्म नहीं आई। 

एक अन्य इंस्टाग्राम यूजर ने लोगों से अनुरोध किया कि वे इस तरह की सामग्री सोशल मीडिया पर अपलोड न करें। यूजर ने लिखा, 'कृपया इस तरह का वीडियो अपलोड न करें।' दूसरी ओर एक इंस्टाग्राम यूजर ने इस बात पर जोर दिया कि नेटिजन्स को इसमें ज्यादा नहीं पढ़ना चाहिए और लिखा, "यहां तक ​​कि मैंने भी विदाई के दौरान डांस किया। इसमें कुछ भी गलत नहीं है।" 

कई यूजर्स ने इस वीडियो को 'हर छात्र का सपना' करार दिया है। इंस्टाग्राम उपयोगकर्ताओं ने 'यह छात्र बहुत भाग्यशाली है', 'हर छात्र का सपना', 'अभी भी हमारे लिए एक सपना', और बहुत कुछ जैसी टिप्पणियां साझा कीं।

टॅग्स :वायरल वीडियोइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी