लाइव न्यूज़ :

90 लाख की BMW कार में कचरा ढो रहा है ये युवक, वजह जानकार आप भी हो जाएंगे हैरान

By स्वाति सिंह | Updated: November 29, 2020 20:24 IST

रांची के प्रिंस श्रीवास्‍तव ने कंपनी की सर्विस से परेशान होकर यह कदम उठाया है। प्रिंस बताते हैं कि कार खरीदने के 10वें दिन ही टायर ब्लास्ट हो गया। 20वें दिन दूसरा टायर ब्लास्ट हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देएक व्यक्ति 90 लाख की बीएमडब्ल्यू लग्जरी कार से कचरा उठाने का काम करता है पेशे से व्यापारी प्रिंस ने अपने पिता को गिफ्ट करने के लिए BMW कार खरीदी थी।

रांची: झारखंड के रांची में एक व्यक्ति 90 लाख की बीएमडब्ल्यू लग्जरी कार से कचरा उठाने का काम करता है। इसकी वजह भी बड़ी हैरत करने वाली है। बताया जा रहा है कि पेशे से व्यापारी प्रिंस ने अपने पिता को गिफ्ट करने के लिए BMW कार खरीदी थी। मगर यह कार उनके लिए मुसीबत का कारण बन गई और महज़ डेढ़ साल में ही उसमें गड़बड़ी आने लगी।जिसके बाद से वो युवक ऐसा करके विरोध जता रहे हैं, साथ ही स्‍वच्‍छता अभियान में अपनी भूमिका भी कर रहे हैं। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रांची के प्रिंस श्रीवास्‍तव ने कंपनी की सर्विस से परेशान होकर यह कदम उठाया है। प्रिंस बताते हैं कि कार खरीदने के 10वें दिन ही टायर ब्लास्ट हो गया। 20वें दिन दूसरा टायर ब्लास्ट हो गया। कंपनी के डीलर ने इसे रिप्लेस करने की जगह स्टेपनी इस्तेमाल करने के लिए कहा। इसकी वजह से गाड़ी का एक्सल बेंड हो गया। इसे ठीक कराने के लिए उन्हें इंश्योरेंस के पैसे खर्च करने पड़े। इसके अलावा कार में कई अन्‍य गड़बड़ियां हुईं। प्रिंस कार की सर्विस से इतने तंग हो गए कि अब वे इससे कूड़ा ढो रहे हैं। कार से कूड़ा उठाने का वीडियो उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर भी डाला है।उन्‍होंने बताया कि शहर के अन्‍य बीएमडब्‍ल्‍यू कार मालिक भी विरोध स्‍वरूप ऐसा करने की सोच रहे हैं। 

टॅग्स :झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल