लाइव न्यूज़ :

वीडियो: टीवी एंकर से हुई बड़ी चूक, 30 की जगह कहा 40 अप्रैल तक लॉकडाउन, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 12, 2020 15:35 IST

लॉकडाउन की बढ़ने की खबर के बीच टीवी न्यूज चैनल आज तक की एंकर चित्रा त्रिपाठी से बड़ी चूक हो गई। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना और कर्नाटक ने 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाया है।देशभर में 21 दिनों तक का लॉकडाउन है जो 14 अप्रैल तक निर्धारित किया गया है।

कोरोना वायरस को लेकर पूरी दुनिया में दहशत फैला है। वहीं, भारत में लगातार कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। देशभर में 21 दिनों तक का लॉकडाउन है जो 14 अप्रैल तक निर्धारित किया गया है। कई राज्यों ने लॉकडाउन को 14 अप्रैल से 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। यह फैसला शनिवार (11 अप्रैल) को राज्य सरकारों ने तब लिया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक किया। लेकिन इसका खामियाजा एक टीवी एंकर को चुकाना बड़ा। 

लॉकडाउन की बढ़ने की खबर के बीच टीवी न्यूज चैनल आज तक की एंकर चित्रा त्रिपाठी से बड़ी चूक हो गई। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में चित्रा त्रिपाठी ने कहा कि 40 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ गया है। दरअसल, पश्चिम बंगाल ने 14 अप्रैल से 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। इस खबर को पढ़ते हुए चित्रा त्रिपाठी ने 30 की जगह 40 अप्रैल बोल दिया। इसे लेकर लोग सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगें। ट्विट की ट्रेंडिंग में #40_अप्रैल नंबर वन पर ट्रेंड करने लगा। 

देखें लोगों के रिएक्शन

 

 

तेलंगाना ने बढ़ाया लॉकडाउन

तेलंगाना मंत्रिमंडल ने शनिवार को राज्य में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया। मुख्यमंत्री के चन्द्रशेखर राव ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पत्रकारों से कहा, ''राज्य के मंत्रिमंडल ने लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला लिया है। इसे सख्ती से लागू किया जाएगा।'' राव पहले से ही देश में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाने के पक्ष में थे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की प्रभावी रोकथाम के लिये देश के पास यही एक कारगर उपाय है।

इन राज्यों ने 30 अप्रैल तक बढ़ाया लॉकडाउन

बता दें कि पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना और कर्नाटक ने 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाया है। कर्नाटक ऐसा एकमात्र बीजेपी शासित राज्य है जिसने पीएम मोदी की घोषणा से पहले ही अपने राज्य में पूरे अप्रैल लॉकडाउन को बढ़ाने का ऐलान किया है।

 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी