#ValentinesDay2020: ट्विवटर पर धोनी की तस्वीर हुई वायरल, यूजर्स बोले-आपको हमेशा प्यार करेंगे
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 14, 2020 01:14 PM2020-02-14T13:14:16+5:302020-02-14T17:04:01+5:30
Valentines Day 2020: आज प्रेम का त्योहार है, सोशल मीडिया पर यूजर्स एक-दूसरे को प्रेम की बधाईयां दे रहे हैं.
Valentines Day 2020: दुनिया भर में 14 फरवरी को प्रेम के त्योहार के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने प्रेम के प्रति इजहार करते हैं। टीम इंडिया के कैप्टन कूल कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी के प्रति दर्शकों का प्यार आज भी पहले जैसा ही है। टीम इंडिया के सफलतम कप्तान धोनी के नेतृत्व में महेंद्र सिंह धोनी ने तीन बार आईसीसी वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। ट्विटर पर भी आज के दिन धोनी की तस्वीर वायरल हो रही है।
Dear @MSDhoni,
— DHONIsm™ ❤️ (@DHONIism) February 14, 2020
WE LOVE YOU FOREVER. ♥️#ValentinesDay2020pic.twitter.com/q3s9XRfo91
धोनी ने दिलवाए तीन आईसीसी वर्ल्ड कप
धोनी के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप (2007), आईसीसी वनडे विश्व कप (2011), आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (2013) में जीत चुकी है। भारत के लिए 90 टेस्ट और 350 वनडे मैच खेलने धोनी फिलहाल टीम इंडिया में शामिल नहीं हैं। उन्होंने 98 टी-20 मैच भी खेले हैं।
आईपीएल में दिखेगा धोनी का जलवा
महेंद्र सिंह धोनी एक बार चेन्नई सुपरकिंग्स की कमान आईपीएल 2020 में संभालेंगे। 8 फरवरी को जब न्यूजीलैंड के हाथों भारतीय टीम को हार मिली थी तो आईसीसी ने भी धोनी को याद किया था।
A tight #NZvIND contest, a run out right at the death, and Ravindra Jadeja falling just short of pulling off a miracle... Stop us if you've heard this one before 😉 pic.twitter.com/Pw4LM8qFcI
— ICC (@ICC) February 8, 2020
धोनी को बीसीसीआई के सालाना अनुबंध में जगह नहीं मिलने के बाद से ही उनके संन्यास को लेकर अटकलें जारी हैं। अब ऐसा लगता है कि आईपीएल में उनका प्रदर्शन अक्टूबर में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में उनके चयन में अहम भूमिका निभाएगा।