लाइव न्यूज़ :

VIDEO: बौखलाया बाघ ट्रैक्टर पर चढ़ गया, तीन लोगों को किया खूनम-खून, दहशत में गांव वाले

By गुणातीत ओझा | Updated: May 2, 2020 16:04 IST

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक बाघ के आतंक से ग्रामीण दहशत में जीने को मजबूर हैं। अलग-अलग घटनाओं में बाघ ने हमला कर तीन लोगों को बुरी तरह जख्मी कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक बाघ के आतंक से ग्रामीण दहशत में जीने को मजबूर हैं। अलग-अलग घटनाओं में बाघ ने हमला कर तीन लोगों को बुरी तरह जख्मी कर दिया।तीनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बाघ का हमला करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक बाघ के आतंक से ग्रामीण दहशत में जीने को मजबूर हैं। अलग-अलग घटनाओं में बाघ ने हमला कर तीन लोगों को बुरी तरह जख्मी कर दिया। तीनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बाघ का हमला करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बाघ अचानक उछलकर ट्रैक्टर पर चढ़ गया, ग्रामीणों ने तुरंत बचाव के कदम न उठाए होते तो उनमें किसी न किसी को बाघ अपना निवाला भी बना सकता था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार की सुबह तकरीबन सात बजे थाना गजरौला क्षेत्र के जरी निवासी दो भाई गुरप्रीत सिंह व हरदीप सिंह अपने बुलेट मोटरसाइकिल से खेत की तरफ जा रहे थे। तभी लिंक मार्ग शिव नगर रोड पर बाघ ने मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्तियों पर छलांग लगा दी। बाघ के इस हमले में दोनों व्यक्ति घायल हो गए। इसके बाद वन विभाग की टीम को बाघ के बारे में जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जब बाघ को पकड़ कर जंगल की तरफ खदेड़ने का प्रयास किया तो बौखलाए बाघ ने वन विभाग के ट्रैक्टर पर चढ़कर कर्मचारियों पर भी हमला किया।

गनीमत रही कि ट्रैक्टर चालक की जान बच गई। शोर-शराबा सुन बाघ ट्रैक्टर से नीचे उतर कर जंगल की ओर भाग गया। मौके पर वन विभाग के आला अधिकारी अपनी टीम के साथ नजर बनाए हुए हैं। बाघ की लोकेशन ट्रेस कर उसको रेस्क्यू करने का कार्य किया जा रहा है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशपीलीभीतउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो