Karwa Chauth: खुफिया दफ्तर बना ब्यूटी पार्लर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Published: November 1, 2023 03:35 PM2023-11-01T15:35:32+5:302023-11-01T16:00:24+5:30

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें कुछ महिलाएं हाथों में मेहंदी लगाती हुई दिखाई दे रही हैं। इन महिलाओं को करवाचौथ पर अपने पति के लिए सजने का समय नहीं मिला तो उन्होंने अपने दफ्तर में ही बाहर से ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली महिलाओं को बुलाया और हाथों में मेहंदी लगाने के लिए कहा।

Uttar Pradesh Meerut Intelligence office turned beauty parlor video goes viral | Karwa Chauth: खुफिया दफ्तर बना ब्यूटी पार्लर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, देखें वीडियो

photo credit- twitter

Highlightsखुफिया दफ्तर में पहुंची ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली महिलाएं महिला पुलिसकर्मियों के हाथों पर लगाई मेहंदी सोशल मीडिया पर मेहंदी लगाने का वीडियो हुआ वायरल

Karwa Chauth: देशभर में आज सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ मना रही हैं। महिलाएं अपने पति के लिए सज रही हैं। नई साड़ी के साथ हाथों में मेहंदी, कान में बाली, माथे पर टीका, गले में हार तमाम आभूषण पहनकर महिलाएं सजकर तैयार हैं। जब रात में चांद निकलेगा तो अपने व्रत को खोलेंगी। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें कुछ महिलाएं हाथों में मेहंदी लगाती हुई दिखाई दे रही हैं।

इन महिलाओं को करवाचौथ पर अपने पति के लिए सजने का समय नहीं मिला तो उन्होंने अपने दफ्तर में ही बाहर से ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली महिलाओं को बुलाया और हाथों में मेहंदी लगाने के लिए कहा। सोशल मीडिया पर वायरल 12 सेकंड के इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी आने लगे हैं। 

मेरठ के इंटेलिजेंस की है वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मेरठ के एलआईयू ऑफिस का बताया जा रहा है। यहां पर मेहंदी लगाने वाली महिलाएं कोई आम महिला नहीं बल्कि पुलिसकर्मी हैं। अन्य महिलाओं की तरह इन्होंने भी अपने पति के लिए करवाचौथ का व्रत रखा। लेकिन ड्यूटी की वजह से सजने संवरने का समय नहीं मिला तो बाहर से महिलाओं को बुलाकर मेहंदी लगवाई। करवाचौथ पर मेहंदी लगाने की परंपरा वर्षों पुरानी है जिसे यह पुलिस कर्मी भी पूरा कर रही हैं। 

बाहरी महिलाओं को बुलाने पर सवाल भी उठे

खुफिया दफ्तर में बाहर से महिलाओं को बुलाने पर सवाल भी उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर यूजरों की ओर से तरह तरह की प्रतिक्रिया आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा कि फर्ज भी और त्यौहार भी। मेरठ एलआईयू ऑफिस में महिला कर्मचारियों ने लगाई मेहंदी, इसमें कोई दोराय वाली बात नहीं है कि जिले की सुरक्षा में एलआईयू का एक महत्वपूर्ण सहयोग होता है। वहीं कुछ यूजर कह रहे हैं कि करवाचौथ पर सबकुछ करने की आज इन्हें आजादी है। 

 

Web Title: Uttar Pradesh Meerut Intelligence office turned beauty parlor video goes viral

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे