दुल्हन के घर पहुंच चुकी थी बारात और दूल्हा था तैयार, दुल्हन ने पढ़वाया अखबार और शादी से कर दिया इनकार, इसलिए पढ़े लिखे लड़के को किया मना

By अभिषेक पारीक | Updated: June 26, 2021 14:14 IST2021-06-26T14:08:44+5:302021-06-26T14:14:04+5:30

उत्तर प्रदेश के ओरैया जिले में एक बारात दुल्हन के घर तक पहुंच चुकी थी और दूल्हा शादी के लिए लिए तैयार था। हालांकि अचानक से दुल्हन ने शादी के लिए मना कर दिया।

Uttar Pradesh bride called off her wedding after groom fails to read newspaper without spectacles | दुल्हन के घर पहुंच चुकी थी बारात और दूल्हा था तैयार, दुल्हन ने पढ़वाया अखबार और शादी से कर दिया इनकार, इसलिए पढ़े लिखे लड़के को किया मना

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsउत्तर प्रदेश के ओरैया जिले में दुल्हन ने आखिरी क्षणों में शादी से इनकार कर दिया।  दुल्हन ने लड़के को बिना चश्मे के अखबार पढ़वाकर देखा और फिर शादी से इनकार कर दिया। लड़के की आंखें कमजोर थी और वह बिना चश्मे के अखबार नहीं पढ़ सका। 

उत्तर प्रदेश के ओरैया जिले में एक बारात दुल्हन के घर तक पहुंच चुकी थी और दूल्हा शादी के लिए लिए तैयार था। हालांकि अचानक से दुल्हन ने शादी के लिए मना कर दिया। आखिरी क्षणों में शादी से मना करने का कारण दूल्हे की कमजोर आंखें थीं। दुल्हन ने जब उससे बिना चश्मे के अखबार पढ़वाया तो वो एक अक्षर तक नहीं पढ़ सका। इससे नाराज दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।

जमालपुर के रहने वाले अर्जुन सिंह ने अपनी बेटी अर्चना की शादी बंशी गांव के शिवम से तय की थी। सिंह ने अपनी बेटी के लिए एक 'पढ़ा लिखा लड़का' ढूंढा था। जल्द ही शादी की तारीख तय हो गई और सभी तैयारियां की जाने लगी। एक शगुन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया और जिसमें दुल्हन के घरवालों ने दूल्हे को एक मोटरसाइकिल दी। 

बिना चश्मे के नहीं पढ़ सका अखबार 

शादी के दिन शिवम बारात के साथ अर्चना के घर पहुंचा। इस दौरान उसने हर समय चश्मा लगाए रखा। जिसे देखकर दुल्हन को लगा कि शिवम की आंख कमजोर है। जिसकी पुष्टि के लिए उसने दूल्हे को बिना चश्मे के अखबार पढ़ने के लिए कहा। जब दूल्हा बिना चश्मे के अखबार नहीं पढ़ सका तो अर्चना ने शादी करने से इनकार कर दिया। वह ऐसे व्यक्ति से शादी नहीं करना चाहती थी, जिसकी आंखें कमजोर हों। अर्चना के परिवार ने भी उसका साथ दिया और आखिरी वक्त में शादी से इनकार कर दिया। 

कोतवाली में दर्ज कराया मामला

दुल्हन के परिवार ने दहेज के रूप में दी गई नकदी और मोटरसाइकिल वापस देने की मांग की है। साथ ही शादी पर किया गया खर्चा भी वापस मांगा है। हालांकि दूल्हे के परिवार ने इससे इनकार कर दिया है। इसके बाद दुल्हन के परिवार वालों ने ओरैया कोतवाली में दूल्हे और उसके रिश्तेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। 

Web Title: Uttar Pradesh bride called off her wedding after groom fails to read newspaper without spectacles

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे