लाइव न्यूज़ :

हाईवे पर पंचर बनाने वाली लड़की से पुलिस अधिकारी ने बंधवाई राखी, दोनों के नहीं रूक रहे थे आंसू, मार्मिक वीडियो हुआ वायरल

By विनीत कुमार | Updated: August 24, 2021 14:10 IST

यूपी में एक पुलिस अधिकारी के हाईवे पर पंचर बनाने वाली लड़की से राखी बंधवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुलिस अधिकारी सहित लड़की भी बेहद भावुक नजर आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के इटावा जिले के भरथना के सीओ चंद्रपाल सिंह ने बंधवाई पंचर बनाने वाली लड़की से राखी।साथ ही सीओ के ड्राइवर ने भी लड़की से राखी बंधवाई और उपहार के तौर पर पैसे दिए।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो बकेवर के निकट NH2 हाईवे का है।

लखनऊ: रक्षा बंधन पर बहन से राखी बंधवाने का दृश्य आम है। उत्तर प्रदेश से हालांकि भाई-बहन के प्रेम को समर्पित इस त्योहार पर एक अनूठा दृश्य सामने आया जिसे देखकर हर कोई भावुक हो रहा है और पुलिस वालों की प्रशंसा भी कर रहा है।

दरअसल, यूपी के इटावा जिले के भरथना के सीओ (सर्कल अफसर) चंद्रपाल सिंह सहित, गनर और उनके ड्राइवर ने हाईवे पर पंक्चर जोड़ने वाली लड़की से राखी बंधवाई। साथ ही इन्होंने उपहार के तौर पर कुछ रुपये भी इस लड़की को दिए। 

राखी बांधते हुए लड़की और खुद पुलिसवाले भी बेहद भावुक होते नजर आए। लड़की की आंखों से आंसू नहीं रूक रहे थे। यह पूरा दृश्य बकेवर के निकट NH2 हाईवे का है।

इससे पहले 22 अगस्त को कुछ ऐसा ही भावुक कर देने वाला वीडियो सामने आया था। राजस्थान के नागौर में एक बहन ने अपने भाई की चिता पर जाकर राखी बांधकर उससे वादा निभाया।

नागौर जिले के हरसौर गांव के रहने वाले चिंरजीलाल बीएसएफ में हेड कॉन्सटेबल थे। उनका 15 अगस्त को दिल्ली में परेड के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया था। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार 17 अगस्त को पैतृक गांव में किया गया था। रक्षाबंधन पर बहन श्मशान घाट पहुंची और चिरंजीलाल की चिता पर लगी लकड़ी को राखी बांधी।

टॅग्स :रक्षाबन्धनउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी