लाइव न्यूज़ :

बरेली तहसील में दो होमगार्डों ने चौकीदार को पीटा, मुक्का-लात से किया वार, बर्बरता का वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: May 15, 2024 11:43 IST

Bareilly Viral Video: तहसील के बाहर दो होमगार्डों की शख्स की पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Open in App

Bareilly Viral Video: उत्तर प्रदेश पुलिस अपने कारनामों के चलते कई बार आलोचनाओं का सामना करती है। अक्सर सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस के जवान की कोई न कोई वीडियो वायरल होती रहती है। एक बार फिर यूपी की खाकी की शर्मनाक हरकत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो बरेली का है जहां दो होमगार्ड मिलकर एक चौकीदार को बुरी तरह से पीट रहे हैं। बेरहमी से दोनों होमगार्ड शख्स को लातों, थप्पड़ों, राइफल से मार रहे हैं। 

बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना बरेली तहसील के बार हुई है। ऑनलाइन सामने आए घटना के एक वीडियो के अनुसार, उन्होंने कथित तौर पर पीड़ित से कहा, "आप सरकार से मुफ्त राशन लेते हैं और वोट भी नहीं देते हैं।" होम गार्ड की पहचान वीर बहादुर और रामपाल के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, तहसील में जमीन की फर्द निकलवाले के लिए चौकीदार वहां आया था लेकिन होमगार्डों के साथ उसकी बहस हो गई। दोनों की बीच बहस बढ़ी तो देखते ही देखते होमगार्डों ने शख्स के साथ मार-पीट शुरू कर दी। 

अमर उजाला की खबर के मुताबिक, बहोरनगला गांव के निवासी अनुसूचित जाति के वीरेंद्र कुमार नवाबगंज थाना क्षेत्र में चौकीदार की नौकरी करते हैं। मंगलवार, 14 मई को वह अपनी जमीन के काम से तहसील गए थे। मगर वहां तैनात गार्डों ने उनके साथ मारपीट की। 

बता दें कि सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद यूजर्स के बीच आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते वीडियो इतनी तेजी से वायरल हुआ कि लोगों ने कार्रवाई की मांग करते हुए यूपी पुलिस से संज्ञान लेने को कहा। कई यूजर्स ने वीडियो में कमेंट करते हुए यूपी पुलिस पर सवाल खड़े किए।मामले को बढ़ता देख खुद बरेली पुलिस ने इस पर ट्वीट कर लोगों को जानकारी दी। बरेली पुलिस ने आश्वासन दिया कि वह मामले में उचित कार्रवाई कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि वह आरोपी होमगार्डों के खिलाफ जांच कर रही हैं और मामले में पीड़ित को न्याय मिलेगा।  

टॅग्स :Bareilly Policeउत्तर प्रदेश समाचारवायरल वीडियोसोशल मीडियाViral Videosocial media
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो