लाइव न्यूज़ :

मुकम्मल हुआ इश्क, लिव इन में 28 साल के बाद 65 साल के व्यक्ति ने 60 साल की महिला से की शादी, नाती-पोते बने बाराती

By अभिषेक पारीक | Updated: June 22, 2021 15:01 IST

उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक शादी की हर कहीं चर्चा है। हो भी क्यों ना ये शादी प्यार के मुकम्मल हो जाने की कहानी को बयां करती है।

Open in App
ठळक मुद्दे28 साल लिव इन में रहने के बाद 65 साल के मोतीलाल ने 60 साल की मोहिनी से शादी की। शादी के लिए बाकायदा कार्ड छपवाए गए और भोज का भी इंतजाम किया गया। मोतीलाल की दो बेटियां हैं और वो दोनों इस शादी से बेहद खुश हैं। 

उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक शादी की हर कहीं चर्चा है। हो भी क्यों ना ये शादी प्यार के मुकम्मल हो जाने की कहानी को बयां करती है। करीब 28 साल तक लिव इन में रहे एक 65 वर्षीय व्यक्ति ने 60 साल की महिला से शादी की है। इस बुजुर्ग जोड़ी की शादी में उनके नाती-पोतों सहित पूरा गांव शामिल हुआ। 

अमेठी के जामो थाना क्षेत्र के खुटहना गांव में 65 साल के मोतीलाल और 60 साल की मोहिनी की शादी हुई। दोनों करीब 28 साल से लिव इन में रिलेशनशिप में थे। रविवार को मोतीलाल के घर पर बड़ी संख्या में रिश्तेदार और गांववाले मौजूद थे। 

शादी के कार्ड छपवाए, भोज दिया

इस शादी के लिए बाकायदा मोतीलाल ने कार्ड भी छपवाए थे और मेहमानों के लिए भोज का भी इंतजाम किया गया था। साथ ही ढोलक की थाप पर जमकर नाचना-गाना हुआ। मोतीलाल और मोहिनी ने फेरे लिए और इसके साथ ही दोनों के रिश्ते को धार्मिक मान्यता मिल गई। 

इसलिए सालों तक नहीं की शादी

मोतीलाल के मुताबिक, करीब 28 साल पहले वे मोहिनी देवी को अपने साथ लेकर आए थे। हालांकि बच्चों की शादी में दिक्कत नहीं आए इसलिए उन्होंने मोहिनी देवी से शादी नहीं की।उन्होंने कहा कि जब खुद के बच्चों की शादी कर दी तो अब मोहिनी के साथ विवाहकर हमने भी अपना जीवन पूर्ण किया है। 

बेटियां शादी से बेहद खुश

मोतीलाल की दो बेटियां प्रिया और सीमा हैं। अपने पिता की शादी में दोनों बाराती बनीं। उन्होंने कहा कि हमें इस शादी में शामिल होकर बहुत अच्छा लगा है। मोतीलाल की पत्नी मोहिनी देवी ने बताया कि वह मकदूमपुर की रहने वाली है। मोतीलाल ने कहा कि समाज ने उन्हें और उनकी पत्नी को अपनाया है। वहीं वैवाहिक रस्में पूरा कराने वाले पंडित तेज राम पांडेय ने बताया कि इनकी शादी नहीं हुई थी। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार बिना विवाह पैदा होने वाली संतान का किया श्राद्ध और तर्पण माता-पिता को नहीं मिलता है। इसलिए दोनों ने इस उम्र में शादी करने का निर्णय लिया। 

टॅग्स :अजब गजबउत्तर प्रदेशअमेठी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी