लाइव न्यूज़ :

बंदर ने मालिक के मोबाइल से कर दिया किराने का सामान ऑर्डर, ऐसे पकड़ में आयी शैतानी, वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 15, 2019 14:06 IST

मेंगमेंग किराने का सामान ऑर्डर करने ही जा रही थीं। लेकिन बंदर को भूखा देख वो चली गईं। वापिस लौटकर उन्होने फोन देखा तो ऑर्डर प्लेस हो चुका था।

Open in App
ठळक मुद्देमेंगमेंग का कहना है कि वह अक्सर किराने का सामान ऑनलाइन ऑर्डर करती हैं। बंदर ने ऑर्डर करना सीख लिया और नकल करने के चक्कर में उसने ऑर्डर कर दिया।

चीन में एक बंदर की शरारत सामने आई है। दरअसल शैतान बंदर को मालिक का स्मार्टफोन कहीं से हाथ लग गया। मोबाइल लिये हुये बंदर ने किराने का सामान ऑर्डर कर दिया। चीन की रहने वाली मेंगमेंग को ये बात उस समय पता चली जब उन्हें स्मार्टफोन पर ऑर्डर फ्लैश हुआ दिखा।

ऑर्डर देख मेंगमेंग को कुछ समझ नहीं आया कि उन्होंने तो कुछ ऑर्डर किया नहीं फिर ये सामान कैसे ऑर्डर हो गया। काफी परेशान होने के बाद इस पूरे घटना का वीडियो CCTV फुटेज में दिखा। 

इसी वीडियो से बंदर की शैतानी पकड़ में आई कि आखिर किराना का सामान कहां से ऑर्डर हुआ था। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

चीन के चांग्जोउ के यानचेंग वाइल्ड एनिमल वर्ल्ड में काम करने वाली मेंगमेंग उस वक्त हैरान रह गईं जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखा तो पता चला कि उनके पालतू बंदर ने मोबाइल उठाकर ऑर्डर किया था।

मेंगमेंग किराने का सामान ऑर्डर करने ही जा रही थीं। लेकिन बंदर को भूखा देख वो चली गईं। वापिस लौटकर उन्होने फोन देखा तो ऑर्डर प्लेस हो चुका था। मेंगमेंग का कहना है कि वह अक्सर किराने का सामान ऑनलाइन ऑर्डर करती हैं। बंदर ने ऑर्डर करना सीख लिया और नकल करने के चक्कर में उसने ऑर्डर कर दिया।

मेंगमेंग ने बाद में स्थानीय मीडिया को बताया कि उसने ऑर्डर रद्द नहीं किया क्योंकि बंदर ने जरूरी सामान ही ऑर्डर किया था।

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल