लाइव न्यूज़ :

Lockdown: दिल्ली में उरुग्वे की महिला राजनायिक ने किया लॉकडाउन मानने से इनकार, पुलिस से कहा- आप मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते, देखें वीडियो

By अनुराग आनंद | Updated: April 12, 2020 17:16 IST

दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से फैल रहा है। यही वजह है कि देश में भी लॉकडाउन के माध्यम से कोरोना संक्रमण को रोकने का प्रयास किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के मुताबिक महिला ने मास्क भी नहीं पहना था और सड़क पर साइकलिंग कर रही थी।पुलिस के मुताबिक महिला ने पुलिसकर्मियों से कहा कि आप मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते हैं। 

नई दिल्ली: देश भर में इन दिनों कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए लॉकडाउन लगाया गया है। इसी बीच खबर है कि दिल्ली के वसंत विहार इलाके में उरुग्वे की राजनायिक एक महिला ने लॉकडाउन मानने से साफ इंकार कर दिया। यही नहीं महिला लॉकडाउन को तोड़कर साइकल लेकर सड़कों पर निकल गई।

इसके बाद जब पुलिस ने उन्हें लॉकडाउन का हवाला देते हुए वापस जाने के लिए कहा तो वह पुलिस वाले से कहने लगी कि मंत्रालय की तरफ से भेजे गए पत्र में ऐसा कुछ भी नहीं लिखा है कि मैं साइकलिंग नहीं कर सकती।

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक,  महिला ने मास्क भी नहीं पहना था और सड़क पर साइकलिंग कर रही थी। यही नहीं उसने पुलिसकर्मियों से कहा कि आप मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते हैं। 

बता दें कि दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से फैल रहा है। यही वजह है कि देश में भी लॉकडाउन के माध्यम से कोरोना संक्रमण को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। भारत में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 8356 हो गई है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 273 हो गया है। वहीं, अमेरिका में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 20,000 को पार कर गई है। दुनिया भर में इस भयंकर महामारी के कारण होने वाली मौतों के मामले में अमेरिका इटली से आगे निकल गया है। जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार, यह जानकारी सामने आयी है। पिछले साल दिसंबर में चीन में उत्पन्न हुए घातक कोरोना वायरस अब तक दुनिया भर में एक लाख से अधिक लोगों की जान ले चुका है।

देश में अभी तक 273 लोगों की मौत हो चुकी है, तो  653 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं। देश के सभी राज्यों से इसके मरीज सामने आ रहे हैं। केंद्र सरकार ने इससे बचाव के चलते ही देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की है। 14 अप्रैल को यह लॉकडाउन खत्म हो रहा है। ओडिशा और पंजाब समेत कई राज्यों ने लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर दी है। दोनों राज्यों में अब 30 अप्रैल तक लॉकडाउन प्रभावी रहेगा। अन्य राज्य सरकारें भी इसे बढ़ाने पर विचार कर रही हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनदिल्ली पुलिसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल