लाइव न्यूज़ :

सपा मीडिया प्रकोष्ठ पदाधिकारी मनीष जगन अग्रवाल अरेस्ट, पुलिस मुख्यालय पहुंचे अखिलेश, ट्वीट किया-मुख्यालय में कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 8, 2023 14:35 IST

समाजवादी पार्टी (सपा)  अध्यक्ष अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल से मिलने लखनऊ जेल पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। जान से मारने की धमकी दिए जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल को लखनऊ पुलिस द्वारा गिरफ्तार करना निंदनीय एवं शर्मनाक है।

लखनऊः समाजवादी पार्टी (सपा) के मीडिया प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मनीष जगन अग्रवाल को सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में रविवार सुबह लखनऊ के हजरतगंज इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उपायुक्त (मध्य) अर्पणा रजत कौशिक ने बताया कि अग्रवाल को सुबह हजरतगंज से गिरफ्तार किया गया।

 

उन पर सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। गौरतलब है कि भाजपा युवा मोर्चा की उत्तर प्रदेश इकाई की एक महिला पदाधिकारी ने छह जनवरी को हजरतगंज कोतवाली में सपा मीडिया सेल के ट्विटर हैंडल पर उसे बलात्कार और जान से मारने की धमकी दिए जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।

अग्रवाल इस हैंडल का संचालन करता है। सपा ने अग्रवाल की गिरफ्तार को ‘शर्मनाक’ बताते हुए उसे फौरन रिहा करने की मांग की है। पार्टी ने अपने आधिकारिक हैंडल से किए गए ट्वीट में कहा, “समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल को लखनऊ पुलिस द्वारा गिरफ्तार करना निंदनीय एवं शर्मनाक है।

सपा कार्यकर्ता को अविलंब रिहा करे पुलिस।” अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पूर्वाहन करीब 11 बजे गोमतीनगर स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंचे। उनके साथ सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी और पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल भी मौजूद थे। सपा ने अखिलेश और उनके साथियों की तस्वीरें टैग करते हुए ट्वीट किया, “मुख्यालय में कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं है।”

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप