लाइव न्यूज़ :

वीडियो: महिला का आरोप- BJP नेताओं ने किया माँ-बहन का गैंगरेप, पुलिस नहीं लिख रही FIR, कहा- एक है राजनाथ सिंह का 'रिश्तेदार'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 7, 2018 13:28 IST

सोशल मीडिया पर इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिहं, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को टैग किया गया है। कुछ लोग इस मामले की तुलना उन्नाव गैंगरेप से कर रहे हैं।

Open in App

सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे एक वीडियो में खुद को रायबरेली की बताने वाली एक महिला ने स्थानीय बीजेपी नेताओं पर गैंगरेप और हत्या का आरोप लगाया है। हैशटैग #raebareli के साथ शेयर किए जा रहे इस वीडियो में एक महिला दावा कर रही है कि बीजेपी के स्थानीय नेताओं ने उसकी माँ और बहन के साथ गैंगरेप किया और भाई की हत्या करवा दी। महिला ने आरोप लगाया है कि एक आरोपी केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का रिश्तेदार है।

महिला के साथ वीडियो में कुछ स्थानीय टीवी चैनल और यूपी पुलिस की महिला पुलिसकर्मी देखी जा सकती हैं। इस वीडियो को  पाँच नवंबर को  दि राइजिंग न्‍यूज़ नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया। इस वीडियो के अनुसार महिला अपनी दोनों बेटियों के साथ यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के आवास के बाहर आत्‍मदाह करने की कोशिश कर रही थी। महिला का नाम अनिता सिंह बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भी टैग करके शेयर किया गया है लेकिन अभी तक किसी ने इसपर प्रतिक्रिया नहीं दी है।

सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस मामले की तुलना उन्नाव गैंगरेप मामले से कर रहे हैं। उन्नाव गैंगरेप में एक लड़की ने खुद के साथ बीजपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर एवं उसके साथियों द्वारा गैंगरेप का आरोप लगाया था। लड़की ने आरोप लगाया था कि कुलदीप सिंह के कहने पर पुलिस ने उसक पिता को हिरासत में लेकर पिटायी की थी जिससे उनकी मौत हो गयी थी। पीड़िता के अनुसार उसका गैंगरेप तब हुआ था जब वो नाबालिग थी। उन्नाव गैंगरेप नाम से चर्चित इस मामले में भी पीड़िता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के बाहर आत्मदाह करने की कोशिश की थी तब मीडिया राष्ट्रीय मीडिया में सामने आया। उन्नाव गैंगरेप मामले में भी पीड़िता ने यूपी पुलिस पर बीजेपी नेताओं के दबाव में एफआईआर न दर्ज करने का आरोप लगाया था।

बीजेपी नेताओं पर महिला का आरोप

वीडियो में एक लड़की बोल रही हैं, मेरी छोटी बहन और मां का गैंगरेप किया गया है, जिसकी एफआईआर दर्ज नहीं हो रही है, यदि ये गैंगरेप किसी नॉर्मल आदमी ने किया होता तो एफआईआर दर्ज हो जाती लेकिन ये भाजपा के नेताओं ने किया है इसलिए एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही है। मेरी छोटी बहन और मां का गैंगरेप किया गया। मेरे बाप नहीं हैं, मेरे भाई की हत्या करवा दी गई। भाई की हत्या का एफआईआर दर्ज-दर्ज कराते-कराते बहन का भी गैंगरेप हो गया है। लेकिन किसी भी मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। 

महिला ने आगे बताया, कई बार मैं ये लिखित शिकायत रायबरेली पुलिस को दे चुकी हूं, लेकिन रायबरेली पुलिस इन नेताओं के साथ नाश्ता करती है लेकिन हमारी एफआईआर दर्ज नहीं की जाती, हमें वहां से भगा दिया जाता है। हमारी बात कोई नहीं सुनता है। हम यहां हर दिन चक्कर लगाते हैं लेकिन कोई हमारी बात नहीं सुनता, इसी मजबूरी में हम आत्यहत्या करना चाहता हैं। 

आप भी सुनिए पूरा वीडियो 

 

महिला ने बताया कि वह रायबरेली के थाना कोतवाली की रहने वाली है। इस वीडियो में महिला ने आरोपी के नाम भी बताए हैं,  गजानन सिंह, भानुप्रताप सिंह, सत्‍येंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्‍यक्ष रायबरेली आरपी सिंह। महिला का आरोप है कि आरपी सिंह राजनाथ सिंह के रिश्‍तेदार हैं इसलिए अभी तक एफआइआर नहीं दर्ज हो रही है।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिहं, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भी टैग किया गया है। बता दें कि रायबरेली कांग्रेस की पूर्व अध्‍यक्षा सोनिया गांधी की चुनावी सीट है। हालांकि अभी तक इस वीडियो में बोल रही महिला के दावे में कितनी सच्चाई है, इसपर यूपी पुलिस या किसी इससे संबंधित कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशराजनाथ सिंहयोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदीसोनिया गाँधीरेपगैंगरेपवायरल वीडियोउन्नाव गैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल